टीवी मसाला

Anupamaa: सचिन त्यागी के बाद YRKKH के इस एक्टर ने मारी शो में एंट्री, अमेरिका में देगा अनुपमा को सहारा

Anupamaa Rituraj Singh To Make Entry: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं। वहीं हाल ही में शो में एक और एंट्री हुई है, जो अनुपमा की जिंदगी को पलटकर रख देगा।

Image

अनुपमा में होगी इस शख्स की एंट्री

Anupamaa Rituraj Singh To Make Entry: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो को टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स न केवल लीप लेकर आ गए हैं, बल्कि कई सितारों की भी एंट्री करवा रहे हैं। जहां पहले 'अनुपमा' (Anupamaa) में औरा भटनागर, त्रिशान शाह और सचिन त्यागी की एंट्री हुई थी तो वहीं अब रुपाली गांगुली के शो में एक और एंट्री होने वाली है जो अमेरिका में अनुपमा को सहारा देते नजर आएंगे।

रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर खबर थी कि इसमें मुस्कान बामने की जगह चांदनी भगवानानी पाखी की जगह लेंगी। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह भी शो में कदम रखते दिखाई देंगे। 'अनुपमा' का हाल ही में प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नजर आया कि अनुपमा एक रेस्त्रां में बैठी होती है और वहां एक शख्स से मदद मांगती है। वह कोई और नहीं बल्कि ऋतुराज सिंह होते हैं।

'अनुपमा' (Anupamaa) के प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि अनुपमा उनसे मदद मांगती है, लेकिन वह उसे ताने मारते हुए कहते हैं कि कहीं और जाकर भीख मांगो। हालांकि अनुपमा जवाब देती है कि वह भीख नहीं मदद मांगती है और कोई भी काम करने के लिए तैयार है। इसपर अनुपमा को पोछा लगाने की ड्यूटी दी जाती है। 'अनुपमा' के प्रोमो को देख अनुमान लगाया जा सकता है कि वह आगे चलकर अमेरिका में अनुपमा को सहारा देंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article