टीवी मसाला

Anupamaa: अनुपमा की सौतन बन शो में कदम रखेगी ये हसीना, अनुज संग लड़ाएगी इश्क के पेच

Anupamaa This Actress To Enter In Anuj Life: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में अनुपमा की जिंदगी से जहां सबकुछ छिन चुका है तो वहीं अनुज की जिंदगी में अब एक नई एंट्री होने वाली है। मेकर्स ने इसके लिए एक्ट्रेस भी तलाश ली है।

Image

'अनुपमा' में आएगा ये महाट्विस्ट

Anupamaa This Actress To Enter In Anuj Life: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग में कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं मेकर्स ने इसे टीआरपी लिस्ट में दोबारा टॉप पर लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। अनुपमा को अमेरिका तो पहुंचा दिया गया है, लेकिन वहां पहुंचकर भी अनुपमा (Anupamaa) को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। वहीं अनुज भी अमेरिका में ही मौजूद है। लेकिन उसकी जिंदगी में अब अनुपमा की जगह कोई और लेने वाली है। खास बात तो यह है कि अनुज की खातिर मेकर्स ने नई एक्ट्रेस भी तलाश ली है।

अनुपमा (Anupamaa) को लेकर खबर आई थी कि अनुज की नई हिरोइन के लिए मेकर्स ने तीन एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया था, जिसमें सना मकबूल, आयशा सिंह और सुकृति कांडपाल का नाम शामिल था। लोगों ने भी अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि 'अनुपमा' में सना मकबूल की एंट्री हो सकती है। लेकिन हाल ही में आई खबर के मुताबिक, मेकर्स ने शो के लिए सुकृति कांडपाल के नाम पर मुहर लगाई है। वह जल्द ही पैरेलल लीड बनकर शो में कदम रख सकती हैं।

अनुपमा (Anupamaa) के करंट ट्रैक को देख अनुमान लगाया जा सकता है कि सुकृति कांडपाल अनुज की खास दोस्त का किरदार निभाएंगी, जिसकी बाकी परिवार से भी अच्छी खासी दोस्ती होगी। वह अनुपमा का पत्ता काटकर अनुज की जिंदगी में जगह बनाने की कोशिश करेगी। हालांकि इस मामले पर मेकर्स की आधिकारिक मुहर लगी बाकी है। बता दें कि पिछली साल मेकर्स शो में छवि पांडे को लेकर आए थे। उनकी एंट्री ने 'अनुपमा' की कहानी ही बदल दी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article