टीवी मसाला

Anupamaa: रुपाली गांगुली की छवि सुधारने में लगे Rajan Shahi? सेट पर एक्ट्रेस के झगड़ों पर बोले- वो सॉफ्ट टारगेट...

Anupamaa Rajan Shahi Reveals Rupali Ganguly Become Soft Target: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के प्रोड्यूसर राजन शाही ने हाल ही में बताया कि रुपाली गांगुली सेट पर सॉफ्ट टार्गेट बनी थीं।

Image

रुपाली गांगुली के सपोर्ट में आए राजन शाही, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम

Anupamaa Rajan Shahi Reveals Rupali Ganguly Become Soft Target: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की एक्टिंग ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। सालों से अपने इस किरदार के कारण वह सबके दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन कई बार रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पर को-स्टार्स संग अनबन करने का आरोप लग चुका है। सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना संग रुपाली गांगुली के कोल्ड-वॉर की बातें भी सामने आई थीं। हालांकि सभी सितारों ने इन्हें अफवाह बताया। वहीं अब राजन शाही (Rajan Shahi) ने रुपाली गांगुली को लेकर कई खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि रुपाली गांगुली की सेट पर बॉडीशेमिंग हुई थी। साथ ही वह सेट पर सॉफ्ट टार्गेट तक बनीं। यह भी पढ़ें: 'डर की जगह लोकतंत्र को चुना...' बंगाल चुनाव में BJP की जीत पर खुशी से झूमीं Rupali Ganguly, TMC को मारा ताना

    राजन शाही (Rajan Shahi) ने फिल्म विंडो संग बातचीत के दौरान रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से जुड़ी बातें बताईं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बिना बात के बहुत ज्यादा ना वो सॉफ्ट टार्गेट हुई थी। और जाहिर है कि हर किसी को पता था, बाद में कुछ भी बोलें। उन्हें बता था कि वे 'अनुपमा' शो साइन करने आ रहे हैं। हां मुझे लगता था एक प्वॉइंट पर रुपाली थी, अभी वो थोड़ा शांत हो गया है मामला। मुझे लगता है कि वो सॉफ्ट टार्गेट हुई थी कुछ कलाकारों की असुरक्षा के कारण। कुछ ऐसे भी वक्त थे, जब सेट पर उनकी कुछ लोगों द्वारा बॉडीशेमिंग हुई जो कि बहुत गलत है। बहुत सी बातें हुई थीं। ऐसी घटनाएं हुई हैं सेट पर, ऐसा नहीं है लेकिन फिर वो अगले दिन तक सुलझ भी गई थीं।" यह भी पढ़ें: मिलान फैशन वीक में Alia Bhtt का लुक देख फटा Rupali Ganguly का भयंकर गुस्सा, पोस्ट किया बवाली वीडियो

    rupali ganguly (24)

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      राजन शाही (Rajan Shahi) यहीं नहीं रुके। उन्होंने बताया कि सेट पर हो रही इस तनातनी में उन्होंने भी रुपाली गांगुली को सलाह दी थी। राजन शाही ने बताया, "मैंने रुपाली से कहा था कि तुम अपना काम करो, अपना सफर देखो। जो बोल रहे हैं बिल्कुल भी रिएक्ट मत करो। अपना काम करो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article