टीवी मसाला

Anupamaa: सेट पर लगी आग को लेकर राजन शाही ने जारी किया बयान, बोले- वहां कोई मौजूद नहीं था फिर भी...

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर आज सुबह आग लग गई जिसके बाद वहाँ सिर्फ काला धुआँ ही देखने को मिला। अब हादसे पर सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही और उनकी प्रोडक्शन टीम ने बयान जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी।

Image

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire: रूपाली गांगुली और शिवम खजुरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह करीब 5 बजे सेट पर आग लग गई। बड़ी बड़ी आग की लपटों ने सेट को घेर लिया और कुछ ही मिनटों बाद उसे राख के ढेर में बदल दिया। राहत की बात ये थी कि सेट पर उस समय कोई टीवी कलाकार मौजूद नहीं था और अन्य क्रू मेंबर सुरक्षित निकले। अब इस पूरे हादसे को लेकर प्रोड्यूसर राजन शाही और उनकी प्रोडक्शन टीम ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए औपचारिक बयान जारी कर दिया है।

सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) के सेट पर लगी आग के मामले पर प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) लिखते हैं 'आज सुबह अनुपमा के सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। आग लग गई, लेकिन भगवान की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ। रविवार को कोई शूटिंग नहीं हुई और आज का कॉल टाइम दिन में था। घटना के समय, सेट पर कोई भी यूनिट सदस्य मौजूद नहीं था-केवल सुरक्षाकर्मी और सेट स्टाफ़ ही था जो सभी सुरक्षित हैं। किसी भी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। फायर डिपार्टमेंट और सभी संबंधित अधिकारी इस समय आग लगने के कारण की जाँच कर रहे हैं, खासकर इसलिए क्योंकि सेट पर कोई शूटिंग नहीं हुई थी और बिजली का में स्विचट बंद था। आग का सही कारण अभी भी पता लगाया जा रहा है।'

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire

Rajan Shahi Statement on Anupama Set Fire

पोस्ट में आगे लिखा था कि 'इस चुनौतीपूर्ण समय में, शाही प्रोडक्शंस की टीमें, डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन और अनुपमा की पूरी कास्ट और क्रू एकजुटता से साथ खड़ी हैं। हम स्टार प्लस के भी बहुत आभारी हैं कि वे हमारे साथ खड़े रहे।' राजन शाही की टीम ने झूठी खबर फैलाने वाले लोगों और मीडिया पोर्टल पर भी निशाना साधा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article