TV Serial anupamaa Latest Spoiler: टीवी सीरियल अनुपमा में काफी दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। अब मेकर्स कुछ बड़ा करने की प्लानिंग में हैं। जैसा कि अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दर्शक काफी दिलचस्प शुरुआत देख रहे हैं जो हाल ही में शाह परिवार के कारण परेशान हैं। शाह परिवार, कपाड़िया मेंशन में शिफ्ट हो चुका है जो कहीं न कहीं अनुज को परेशान कर रहा है लेकिन ये बात अनुपमा को नहीं दिख रही है। हालांकि बरखा, अनुपमा को याद दिलाती है कि कैसे उसने अनुज को परेशान कर रखा है।
अब अनुपमा को आखिरकार चीजें समझ आ रही हैं। अनुपमा अब अपने गिरते रिश्ते को खुश करने के लिए एक कदम उठाएगी। इसलिए, अब आप अनुज और अनुपमा की सबसे रोमांटिक रात देखेंगे, जो उनके रिश्ते को दुख से खुशी में बदल देगी। जी हां, मेकर्स अब अनुपमा सीरियल में लव मेकिंग सीन्स लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्योंकि मेकर्स को भी लगता है कि दर्शक हमेशा से ही अपने पसंदीदा कपल अनुज और अनुपमा का रोमांस देखना चाहते हैं। ऐसे में अब नए साल के साथ मेकर्स उन्हें ये गिफ्ट देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही ये सीन्स कहीं ना कहीं सीरियल की टीआरपी को भी दोगुना कर देंगे!

Anupama
आने वाले ट्रैक में अनुज और अनुपमा की सुलह होने वाली है। कहानी में आगे बढ़ते हुए, अनुपमा एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान करती है जो अनुज को बहुत इम्प्रेस करेगा। आने वाले ट्रैक में दर्शकों को अब दोनों एक रोमांटिक डांस देखने को मिलेगा। ये ट्रैक काफी शानदार होने वाला है। मेकर्स अनुज और अनुपमा के रोमांटिक मूमेंट को भुनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क्योंकि ये हमेशा से ही दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी रही है ऐसे में एकबार फिर से दोनों की केमेस्ट्री दर्शकों का दील जीतने वाली है।
