अनुपमा 23 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते रहते हैं। अनुपमा इन दिनों शाह और कपाड़िया परिवार के बीच पीस कर रह गई है। जहां अनुज चाहता है कि अनुपमा अपना सारा ध्यान छोटी अनु की देखभाल में लगाए और खुद का ध्यान रखें। अनुपमा की शाह परिवार की तरफ भी कुछ जिम्मेदारियां जिसे वो चाहकर भी छोड़ नहीं पाती है। आज के एपिसोड की शुरुआत में हसमुख लीला से कहता है कि वो पाखी की जिम्मेदारियों को लें। लेकिन लीला मना कर देती हैं।
वनराज और काव्या अपनी जॉब की वजह से दिल्ली के लिए निकल जाते हैं। किंजल को अपने ऑफिस की जरूरी मीटिंग में जाना होता है, इसीलिए वो अनुपमा को परी का ध्यान रखने के लिए कॉल करती हैं। लेकिन लीला मना कर देती है और कहती हैं कि मैं रखूंगी परी का ध्यान। अधिक अनुज और अनुपमा से कहता है कि वो पाखी को तलाक नहीं देगा। लेकिन उसे अपना बर्ताव बदलना होगा।
अनुज और अनुपमा में होगा झगड़ा
परी की तबीयत होगी खराब। अनुज और अनुपमा को घर पर नहीं देखकर छोटी अनु काफी दुखी हो जाएगी। बा और बाबूजी परी को संभाल नहीं पाते हैं जिसकी वजह से वो दोनों कुछ दिन के लिए कपाड़िया परिवार में रहेंगे। इस बात से अनुपमा और अनुज थोड़ा हैरान हो जाते हैं। लेकिन पूरा परिवार शाह परिवार का स्वागत करता है। हालांकि अनुज अनुपमा को साफ कहता है कि छोटी अनु को लेकर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डिंपी करेगी पाखी की मदद
पाखी इन दिनों शाह और कपाड़िया परिवार में नहीं रह रही हैं। वो अकेले अपने घर को मैनज करना चाहती हैं। ऐसे में डिंपल उसकी मदद करने का फैसला लेती है। अनुज और अनुपमा इस बात के लिए मान जाते हैं।
