टीवी मसाला

Anupamaa Promo: दामाद बनकर अनुपमा की उल्टी गिनती शुरू करेगा गौतम, परिवार उजाड़कर लेगा एक-एक चीज का बदला

Anupamaa Maha Twist Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि गौतम दामाद बनकर अनुपमा से एक-एक चीज का बदला लेगा। वो उसके परिवार को उजाड़ने और बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने का फैसला करेगा।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa Maha Twist Promo Video: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन 'अनुपमा' की टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचाने के लिए मेकर्स जल्द ही महाट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में ऐसा बवाल होने वाला है जो अनुपमा की जिंदगी में तूफान मचाकर रख देगा। 'अनुपमा' में माही और गौतम की शादी के लिए परिवार राजी तो हो गया है, लेकिन हर कोई इस बात से अंजान है कि गौतम शादी के बाद अनुपमा से एक-एक चीज का बदला लेने वाला है। हाल ही में 'अनुपमा' (Anupamaa) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

'अनुपमा' (Anupamaa) से रिलीज हुए प्रोमो वीडियो ने फैंस के बीच हड़कंप मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि गौतम और माही की सगाई होती है। लेकिन इसके बाद गौतम कहता है, "माही से शादी करूंगा मैं, लेकिन शादी का तोहफा तुम्हें मिलेगा अनुपमा जोशी। तुम्हारे बच्चों की खुशियों का द एंड और अब उल्टी गिनती शुरू।" शो में दिखाया गया कि गौत राही-प्रेम, अंश और प्रार्थना, परी और राजा की जिंदगी बर्बाद करने का फैसला करेगा। इतना ही नहीं, 'अनुपमा' के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि गौतम, अनुपमा की चौखट पर आकर कहता है, "स्वागत नहीं करेंगी अपने दामाद का।"

'अनुपमा' (Anupamaa) के इस प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो में गौतम के इस बदले पर अनुपमा का क्या रिएक्शन होगा। बता दें कि अंश ने माही के राज से पर्दा उठा दिया था कि वह गौतम से प्यार करती है। लेकिन मोटी बा दोनों की शादी कराने के लिए राजी हो गईं। ऐसे में जल्द ही 'अनुपमा' में माही और गौतम की शादी भी होते हुए नजर आएगी। वहीं दर्शक भी 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट को देखने के लिए बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article