टीवी मसाला

Anupamaa Maha Twist: दुर्गा बनकर प्रकाश जैसे राक्षस का सर्वनाश करेगी अनुपमा, गांव वालों के सामने उतारेगी नकाब

Anupamaa To Reveal Prakash True Face Before Villagers: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में महाट्विस्ट आने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि जान बचने के बाद अनुपमा गांव वालों के सामने प्रकाश के चेहरे से नकाब हटाएगी। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Anupamaa To Reveal Prakash True Face Before Villagers: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को बखूबी शो से बांधा हुआ है। रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों अनुपमा समर के इंसाफ के लिए लड़ती नजर आ रही है। लेकिन दूसरी ओर प्रकाश भाऊ ने अनुपमा और राही की जान को मुसीबत में डाल दिया है। हालांकि रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में जल्द ही देखने को मिलेगा कि अनुपमा दुर्गा का रूप धारण करके प्रकाश का सर्वनाश करेगी। इससे जुड़ा 'अनुपमा' का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'अनुपमा' (Anupamaa) के वायरल प्रोमो वीडियो में देखने को मिला कि प्रकाश भाऊ गांव वालों के सामने फिर से खुद को भगवान दिखाने की कोशिश करता है और बोलता है कि लोग तो आकाश पर भी उंगलियां उठाते हैं तो प्रकाश भाऊ क्या चीज है। वो रावण दहन करने जा ही रहा होता है कि वहां पर अनुपमा आ जाती है, जिसे देखकर प्रकाश भाऊ के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। अनुपमा न केवल प्रकाश भाऊ को जोरदार तमाचा मारती है, बल्कि ये भी कहती है कि इस युग का असली रावण तो तू है। मेरी बेटी को मारने की कोशिश की। तेरे अंत का आरंभ हो गया है।

'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि अनुपमा दुर्गा की तरह प्रकाश भाऊ का सर्वनाश करने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन तभी वो भीड़ में गोली चला देता है, जिससे वहां भगदड़ मच जाती है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' अब प्रकाश भाऊ का संहार कैसे करेगी। 'अनुपमा' के इस प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोग 'अनुपमा' के इस एपिसोड को देखने के लिए बेताब नजर आए।

'अनुपमा' में आज क्या दिखाया खास

बता दें कि रुपाली गांगुली के 'अनुपमा' (Anupamaa) में दिखाया गया कि राही गड्ढे में फंस जाती है। अनुपमा उसे निकालने की कोशिश करती है, लेकिन राही उसे ताना मारना शुरू कर देती है। वहीं दूसरी ओर मोटी बा गौतम को अपने साथ घर ले आती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article