टीवी मसाला

Operation Sindoor: बौखलाए फवाद खान को Rupali Ganguly ने दिया करारा जवाब, सोशल मीडिया पर उधेड़ी बखिया

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Slams Fawad Khan: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने कमेंट किया था, जिसपर अब 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने उनकी क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फवाद खान को लेकर रुपाली गांगुली का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है।

Image

फवाद खान पर फूटा रुपाली गांगुली का गुस्सा

Anupamaa Fame Rupali Ganguly Slams Fawad Khan: मंगलवार और बुधवार की देर रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को अपना निशाना बनाया। भारतीय सेना ने मिसाइल से आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया और उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कदम को भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया, जिसमें कई आतंकी मौत के घाट उतारे गए। ऑपरेशन सिंदूर के लिए जहां भारतीयों में जोश नजर आया तो वहीं पाकिस्तानी कलाकार 'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाए नजर आए। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने भी भारतीय सेना के इस कदम को 'शर्मनाक' कहा था। लेकिन अब 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

फवाद खान (Fawad Khan) के कमेंट पर रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भड़की नजर आईं। उन्होंने फवाद खान को आड़े हाथों लिया और भारत में आकर फिल्में करने पर भी तंज कसा। 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने फवाद खान को लताड़ते हुए लिखा, "भारतीय फिल्मों में तुम्हारा काम करना भी हमारे लिए शर्मनाक था।" फवाद खान पर तंज कसने वाला रुपाली गांगुली का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रुपाली गांगुली के ट्वीट के जरिए फवाद खान के प्रति आक्रोश दिखाया।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इसीलिए ये जरूरी था इन कलाकारों के एकाउंट को अपने देश में बैन करना।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हिम्मत देखो कि ये दोबारा भारत में काम करने आया था। हमें इन पाक कलाकारों की जरूरत नहीं है। ये और पाकिस्तान के बाकी कलाकार, हिम्मत मत करना भारत वापिस आने की।" बता दें कि रुपाली गांगुली से पहले एक्ट्रेस सुरभि दास ने भी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान और सजल अली को फटकार लगाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article