TV TRP Week 17: जान ठोककर भी नंबर 1 बनने से चूकी अनुपमा, लव ट्रायएंगल खत्म होते ही YRKKH की हुई चांदी

TV TRP Report Week 17, 2025: बार्क इंडिया ने टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस सप्ताह 'अनुपमा' और 'उड़ने की आशा' में कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अनुपमा फिर से नंबर 1 बनने से चूक गया। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक बार फिर से रफ्तार पकड़ते नजर आ रहा है।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 8 2025, 14:28 IST
2025 के 17वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट हुई जारीImage Credit : Instagram01 / 08

2025 के 17वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट हुई जारी

TV TRP Report Week 17, 2025: टीवी सीरियल्स के लिए टीआरपी रिपोर्ट कार्ड के जैसी है, जिससे पता चलता है कि कौन सा शो कितने पानी में है। बार्क ने साल 2025 के 17वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस सप्ताह भी 'अनुपमा' और 'उड़ने की आशा' में कांटे की टक्कर हुई। लेकिन सीरियल 'उड़ने की आशा' ने फिर से बाजी मार ली। वहीं दूसरी ओर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की भी गाड़ी पटरी पर आती नजर आ रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

उड़ने की आशा (Udne Ki Asha)Image Credit : Instagram02 / 08

उड़ने की आशा (Udne Ki Asha)

​नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों स्टारर 'उड़ने की आशा' ने एक बार फिर से नंबर 1 पर जगह बना ली है। शो को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग हासिल हुई है, जिसके साथ सीरियल ने रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया।​

अनुपमा (Anupamaa)Image Credit : Instagram03 / 08

अनुपमा (Anupamaa)

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने 'उड़ने की आशा' को खूब टक्कर दी, लेकिन पहले नंबर पर आने से चूक गया। अनुपमा को इस सप्ताह 1.9 रेटिंग मिली है, लेकिन रैंकिंग में सीरियल दूसरे नंबर पर रहा।​

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)​Image Credit : Instagram04 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)​

​'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने भी दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में इन दिनों लगातार महाट्विस्ट आ रहे हैं। यहां तक कि आरोही की मौत का राज भी सबके सामने खुल चुका है। वहीं सीरियल इस सप्ताह 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर रहा।​

जादू तेरी नजर (Jaadu Teri Nazar) Image Credit : Instagram05 / 08

जादू तेरी नजर (Jaadu Teri Nazar)

​जैन इबाद खान और खुशी दुबे स्टारर 'जादू तेरी नजर' ने भी इस सप्ताह टीआरपी में अच्छा परफॉर्म किया है। शो को इस सप्ताह 1.6 रेटिंग मिली है और ये चौथे नंबर पर नजर आया।​

 लक्ष्मी का सफर (Lakshmi Ka Safar)Image Credit : Instagram06 / 08

लक्ष्मी का सफर (Lakshmi Ka Safar)

​'मंगल लक्ष्मी' का दूसरा पार्ट यानी 'लक्ष्मी का सफर' बीते कुछ सप्ताह से टीआरपी में अच्छा परफॉर्म कर रहा था। लेकिन इस सप्ताह इसकी रेटिंग लुढ़की हुई दिखाई दी। सीरियल को इस हफ्ते 1.5 रेटिंग मिली है और ये शो पांचवे नंबर पर दिखाई दिया।​

मंगल लक्ष्मी (Mangal Lakshmi)Image Credit : Instagram07 / 08

मंगल लक्ष्मी (Mangal Lakshmi)

​टीवी सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' की रेटिंग भी कुछ खास नहीं नजर आई। सीरियल में नए कलाकारों की एंट्री हो चुकी है, लेकिन इसमें कोई खास बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है। 'मंगल लक्ष्मी' को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग मिली, जिससे ये छठे नंबर पर रहा।​

एडवोकेट अंजली अवस्थी (Advocate Anjali Awasthi)Image Credit : Instagram08 / 08

एडवोकेट अंजली अवस्थी (Advocate Anjali Awasthi)

​टीवी सीरियल 'एडवोकेट अंजली अवस्थी' ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो शुरुआत से ही टीआरपी में अच्छा परफॉर्म कर रहा है। लेकिन इस सप्ताह इसकी रेटिंग 1.5 रही, जिसके साथ ये सीरियल सातवें स्थान पर दिखाई दिया।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!