Anupamaa Actress Rupali Ganguly Epic Reply To Trolls With Attitude: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। रुपाली गांगुली 'अनुपमा' के जरिए टीवी की सबसे चहेती एक्ट्रेस तो बन ही गई हैं, साथ ही टीआरपी की भी क्वीन बन चुकी हैं। रुपाली गांगुली 'अनुपमा' से इतर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियो और फोटोज शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली ने एक वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह स्वैग के साथ ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देती नजर आईं। इतना ही नहीं, रुपाली गांगुली ने वीडियो में अपनी सफलता और मेहनत को भी खूब फ्लॉन्ट किया।
रुपाली गांगुली वीडियो में येलो आउटफिट में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा। एक्ट्रेस ने इस वीडियो में स्वैग के साथ गॉगल्स लगाए। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो पर ऑडियो लगाया, जिसमें शख्स कहता दिखाई दिया कि आप हमें प्यार से देखें या नफरत से, हम दोनों में ही कमाल लगते हैं। रुपाली गांगुली यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मजबूत दिल, मजबूत दिमाग, मजबूत सपोर्ट। सफलता सिर्फ टैलेंट पर ही आधारित नहीं है। ये भरोसा है, लचीलापन है और परिवार का प्यार व समर्थन है जो आपको ऊपर उठाता है।"
'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली का वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उफ्फ। बॉस लेडी, ये चाल तो जबरदस्त थी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आप तो हर बात में ही कमाल हैं।" रुपाली गांगुली की ऑनस्क्रीन बहू मिलोनी कपाड़िया ने भी कमेंट किया और लिखा, "ओह माई माई...देखो तो सही मिस खूबसूरत को।"
