टीवी मसाला

Anupama: इफ्तार पार्टी में Rupali Ganguly ने हाथ जोड़कर की प्रार्थना, वीडियो देख लोगों ने कहा 'यहां भी एक्टिंग...'

Rupali Ganguly Trolled: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में नजर आ रही रूपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल कल राजन शाही की इफ्तार पार्टी में पहुंची रूपाली गांगुली हाथ जोड़कर बैठी थी जिसके लिए उन्हे खूब ट्रोल किया जा रहा है। यहां देखिए वीडियो।

Image

Anupama Rupali Ganguly Trolled

Rupali Ganguly Trolled: टीवी दुनिया के पॉपुलर प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने 24 मार्च को अपने दोस्तों और कलाकारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'अनुपमा' की स्टार कास्ट और सभी क्रू मेंबर शामिल हुए थे। राजन शाही ने बड़ा सा शामियाना लगाकर अपने लोगों ने लिए इफ्तारी की डावात रखी। इस पार्टी में रूपाली गांगुली भी पहुंची जिनसे जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आते ही रूपाली का या तो मजाक बनाया जा रहा है तो वहीं एक्टिंग का नाम दिया गया।

वायरल वीडियो में देखने को मिला की रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) इफ्तारी शुरू करने से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एक शख्स इफ्तारी से पहले दुआ पड़ रहा था। जब कैमरा रूपाली की तरह घूमा तो वो प्रार्थना करती हुई नजर आईं। हालांकि रूपाली दुआ को सम्मान दे रही थी लेकिन लोगों ने उसका गलत मतलब निकाल लिया। एक यूजर ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा कि 'यहां भी एक्टिंग रूपाली गांगुली।' हालांकि कई यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ की वो कैसे दूसरे धर्म का सम्मान कर रही हैं।

बता दें इफ्तारी पार्टी में छप्पन पकवान परोसे गए जिसका लुत्फ सभी ने उठाया। रूपाली इस पार्टी में लाल रंग की सादी सी साड़ी पहनकर पहुंची जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थीं। रूपाली गांगुली का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) टीआरपी के शिखर पर पहुंच पहले नंबर के स्थान पर विराजमान है। इन दिनों कहानी में राघव और अनुपमा की एक लव स्टोरी शुरू होगी। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में रणदीप राय ने सीरियल में 'मोहित कोठारी' बन एंट्री मारी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article