Anupamaa Fame Gaurav Khanna Open Up On Cold War With Rupali Ganguly: टीवी के चर्चित सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया बनकर लोगों का खूब दिल जीता। गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली की जोड़ी भी 'अनुपमा' में दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। उनकी केमिस्ट्री ने टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना का बॉन्ड काफी पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ वक्त बाद ही रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) में.कोल्डवॉर की खबरें आनी शुरू हो गईं। इन खबरों को लेकर अब गौरव खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है।
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कई बातें कीं। इंटरव्यू में ही गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग कोल्ड वॉर की खबरों का भी सच बताया. उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "मैं रुपाली को दोस्त नहीं बोलूंगा। रुपाली गांगुली एक अच्छी इंसान हैं, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। एक दोस्त वो होता है, जिसे आप कभी भी फोन कर सकते हो और अपनी बातें साझा कर सकते हो। लेकिन ऐसा किसी के साथ मेरा रिश्ता नहीं बना है, सुधांशु पांडे के साथ भी नहीं।" गौरव खन्ना ने बताया कि रुपाली गांगुली संग सेट पर उनके कुछ मतभेद होते थे, लेकिन वो शूटिंग से जुड़े हुए ही होते थे।
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इस सिलसिले में कहा, "सीन्स को लेकर हमारी तकरार होती थी। क्योंकि सबका अपना-अपना नजरिया है। वो लीड हैं और शो का चेहरा हैं। अगर मैंने कुछ सीन्स खुद के तरीके से करने का सोचा तो वो चीज गलत होगी और मैंने ऐसा कभी नहीं किया।" गौरव खन्ना ने बताया कि रुपाली गांगुली ने लीड होने के नाते शो की जिम्मेदारि अपने कंधों पर बखूबी ली हुई थी।
