Gaurav Khanna React on Shivaji Satam Leave CID 2: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विजेता बने हैं। अनुपमा फेम एक्टर ने इंटरव्यू के दौरान अपने करियर और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात की। वहीं जब उनसे पूछा गया कि सीआईडी से एसीपी प्रद्युम्न यानि शिवाजी साटम( Shivaji Satam) चले गए हैं, इस बात को सुनकर गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि शिवाजी साटम के बिना तो सीआईडी बिल्कुल अधूरा है। गौरव खन्ना जो कि सीआईडी का हिस्सा रह चुके हैं उन्होंने इस खबर पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया।
गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) ने पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान अपने शो सीआईडी ( CID) के बारे में बात की । एक्टर ने सीआईडी में सीनियर इंस्पेक्टर कविन का किरदार निभाया था, शिवाजी साटम के शो से अचानक चले जाने की खबर सुनकर वे चौंक गए थे। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसमें कुछ तो होगा, लेकिन यह एक हैरान कर देने वाली खबर थी। । मैं साटम सर के बिना सीआईडी को सोच ही नहीं सकता।
सीआईडी के दिनों को याद करते हुए गौरव खन्ना ने बताया कि मैंने शो में करीब एक साल तक काम किया। उस समय हम दोपहर का खाना साथ में खाते थे। शिवाजी सर हमारे लिए लस्सी बनाते थे। हर कोई लंच के लिए उत्साहित रहता था क्योंकि हम सभी बड़े फूडी थे। बताते चले कि शिवाजी साटम को अभी शो से नहीं हटाया गया है कल ही पारस कलनावत ने सीनियर एक्टर के साथ शूटिंग करते हुए फोटो शेयर की थी जिसे देखकर लग रहा था वह अभी भी शो से जुड़े हुए हैं।
