टीवी मसाला

Vibhu Raghave के निधन पर शोक में डूबीं Aneri Vajani, लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बोलीं- अब दर्द नहीं होगा बेबी...

Anupamaa Fame Aneri Vajani Shares Emotional Note On Vibhu Raghave Death: टीवी के चर्चित एक्टर विभु राघव का बीते 2 जून को निधन हो गया। विभु राघव कोलन कैंसर से जूझ रहे थे। बीते दिन मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ। अपने खास दोस्त के निधन पर अनेरी वजानी ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है।

Image

अनेरी वजानी ने विभु राघव के लिए शेयर की लंबी-चौड़ी पोस्ट

Anupamaa Fame Aneri Vajani Shares Emotional Note On Vibhu Raghave Death: टीवी के चर्चित एक्टर विभु राघव ने बीते 2 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। विभु राघव साल 2022 में कोलन कैंसर का शिकार हुए थे। मुंबई के नानावटी अस्पताल में विभु राघव का इलाज चल रहा था। एक्टर ने जिंदगी के आखिरी पड़ाव तक अपने जज्बे को कम नहीं होने दिया था। विभु राघव के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। अदिति मलिक, करण वीर मेहरा, नकुल मेहता और मोहसिन खान सहित कई स्टार्स बीते दिन विभु राघव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं हाल ही में उनकी खास दोस्त और 'निशा और उसके कजन्स' की को-स्टार अनेरी वजानी (Aneri Vajani) ने लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने विभु के लिए अपने दिल का गुबार निकाला।

अनेरी वजानी (Aneri Vajani) ने विभु राघव के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने अपने दोस्त पर प्यार लुटाते हुए लिखा, "अब दर्द नहीं होगा बेबी। विभु जो आपने आखिरी चीज मुझसे कही थी वो ये थी कि मैं आपसे ज्यादा प्यार करता हूं। मुझे याद है एक ही वक्त पर हंसना और रोना, क्योंकि केवल आप इतने प्यारे, फनी और हॉस्पिटल बेड पर भी मुस्कुराते हुए दिख सकते हो। मैंने आपको व्हॉट्सऐप पर लंबा मैसेज लिखा था और अपनी ट्रिप पर गई थी। मुझे लगा था कि जब आप घर आओगे और पढ़ोगे तो मुझे कॉल करके डांटोगे। मेरा इंतजार करने के लिए शुक्रिया। इतनी खूबसूरत यादों के लिए और उस वक्त मुझे मुस्कान देने के लिए भी शुक्रिया, जब मैं मुस्कुराना नहीं चाहती थी। आप जैसा हमें कहीं और कहां मिलेगा? कभी नहीं।"

अनेरी वजानी (Aneri Vajani) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने विभु राघव के लिए अपने दिल का गुबार निकालते हुए कहा, "रेस्ट इन पीस मेरे दोस्त। अंत तक आपने बहुत जज्बे के साथ लड़ाई की और मुझे आप पर गर्व है। मैं आपको दूसरी ओर जल्द ही देखूंगी। मेरे दादू और निशा के दादू को ऊपर मेरा हाय कहना। मुझे यकीन है कि आप लोग एक-दूजे से मिलकर खुश होंगे। आई लव यू विभु, मुझे मालूम है कि आप मुझसे ज्यादा प्यार करते हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article