Vibhu Raghave Funeral: स्टार प्लस का सीरिया 'निशा और उसके कजिन' से घर-घर मशहूर हुए विभु राघव से जुड़ी एक ऐसी खबर आई जिसे सभी को धक्का लग गया। कल यानी 2 जून को विभु का निधन हो गया। एक्टर काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। हर किसी ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ तक मांगी लेकिन कैंसर से वो जंग नहीं जीत पाए। परिवार, दोस्त और टीवी इंडस्ट्री को एक्टर के निधन से बड़ा झटका लगा है। आज एक्टर को अंतिम श्रद्धांजलि देने टीवी दुनिया के कई बड़े कलाकार पहुंचे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए कलाकारों झलक।
स्टेज फोर कोलन कैंसर के चलते बीती रात विभु राघव (Vibhu Raghave) ने अंतिम सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। मौत की खबर सुनते ही मोहित मलिक (Mohit Malik), अंजली आनंद (Anjali Anand), नकुल मेहता (Nakuul Mehta), अनेरी विजान (Aneri Vijan) समेत कई कलाकार एक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। सभी टीवी कलाकारों के चेहरे पर बस उदासी ही देखने को मिली। फैंस भी विभु को याद कर काफी इमोशनल होते हुए नजर आए। शो 'निशा और उसके कजिन' में विभु ने सौरव का किरदार निभाया था जिससे उनको घर-घर पहचान मिली थी। लगभग 3 साल से 30 की उम्र में वो कैंसर से जंग लड़ रहे थे।
विभु के दोस्त करण वीर मेहरा, सौम्या टंडन, सनाया ईरानी और हेली दारुवाला ने भी सोशल मीडिया पर एक्टर संग तस्वीर शेयर करते हुए आँसू बहाए। विभु के पास सॉफ्टफेयर इंजीनियरिंग की डिग्री भी है। विभु टीवी शो सावधान इंडिया में भी नजर आ चुके हैं। विभु की कमी टीवी दुनिया को बहुत ज्यादा खलेगी।
