Anupamaa Fame Adrija Roy Visits Aniruddhacharya Ashram: टीवी के पॉपुलर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी है। अद्रिजा रॉय ने बंगाली एंटरटेनमेंट की दुनिया से लेकर हिंदी टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई है। इन दिनों वह 'अनुपमा' में बतौर राही नजर आ रही हैं, जिसमें उनका किरदार बेहद बेबाक दिखाया गया है। हालांकि कई बार राही को दर्शकों द्वारा ट्रोल भी कर दिया जाता है, लेकिन अद्रिजा रॉय अपने काम को बखूबी अदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) अपने काम से छुट्टी लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आश्रम पहुंचीं। वहां अद्रिजा रॉय ने वृद्ध महिलाओं के साथ वक्त बिताया और उनका आशीर्वाद भी लिया। इससे जुड़ा वीडियो अद्रिजा रॉय का सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) ने अनिरुद्धाचार्य के आश्रम से जुड़ा वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। एक्ट्रेस पिंक साड़ी में नजर आईं और पारंपरिक ड्रेस में उनका अंदाज कमाल का लगा। अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में अद्रिजा रॉय ने गुरुजी के साथ तो बातचीत की ही। साथ ही वह एक-एक करके सभी वृद्ध माताओं से मिलती नजर आईं। उन्होंने सबसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद अद्रिजा रॉय अनिरुद्धाचार्य के आश्रम में होने वाले भंडारे में भी शामिल हुईं और खाना देने में सबकी मदद की। अद्रिजा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, "वृंदावन ने मेरा घर की तरह स्वागत किया और मेरे दिल को शांति से भर दिया। इस वक्त और अनिरुद्धाचार्य जी के आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं।"
अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही एक्ट्रेस की सादगी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि अद्रिजा रॉय ने बंगाली टीवी शो 'बेदिनी मोलुर कोथा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वहीं सीरियल 'दुर्गा और चारू' से अद्रिजा रॉय हिंदी टीवी शो में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 'इमली' और 'कुंडली भाग्य' जैसे सीरियल में भी हाथ आजमाया।
