Anupama Twitter Reaction: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। प्रोड्यूसर राजन शाही का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में अनुज और अनुपमा अलग हो गए है। शो का ये इमोशनल ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। छोटी की वजह से अनुज माया के साथ मुंबई में रह रहा है। वहीं, अनुपमा अपने परिवार को छोड़ अपनी मां और भाई के साथ अकेले रह रही हैं। अनुज छोटी और माया के साथ रहते हुए भी हर पल अनुपमा के बारे में सोचता है। वहीं, अनुपमा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही हैं।
आज के एपिसोड में अनुज बरखा से कहता है कि अनुपमा का सारा समान उसके घर पहुंचा दो। बरखा अनुपमा के कपड़े से लेकर गहने तक लेकर जाती है और कहती हैं कि अनुज ने कहा है कि तुम अपना समान रख लो। अनुपमा फिलहाल किसी से कुछ भी सुनने के मूड में नहीं होती है। वो बरखा को अंग्रेजी में तगड़ा जवाब देती हैं, जिसे सुनने के बाद उसकी बोलती बंद हो जाती है। अनुपमा का जवाब सुन फैंस भी बेहद खुश हो गए। ट्विटर पर अनुपमा और बरखा का ये शॉर्ट क्लिप छाया हुआ है। फैंस इस वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर छाया अनुपमा का स्वैग
शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा अलग होने के बाद पहली बार मिलने वाले हैं। अंकुश ने अनुज और अनुपमा से कहा है कि कोई जरूरती बात है जिसके लिए दोनों को मिलना होगा। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही प्रोमो शेयर किया था। इस प्रोमो के रिलीज होने के बाद फैंस इस एपिसोड के टेलिकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या एक बार फिर अनुज और अनुपमा अपनी रिश्ते को नया मौका देंगे। क्या वो दोनों फिर से एक नई शुरुआत करेंगे।
