टीवी मसाला

Anupama: रूपाली गांगुली संग सुधांशु पांडे की खत्म हुई कोल्ड वॉर? बताया कैसे हैं अब एक्ट्रेस संग रिश्ते

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' से खबरें सामने आती थी कि रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच कोल्ड वॉर चल रही है। अब इस पर खुस शो में वनराज का किरदार निभा चुके सुधांशु पांडे ने सच्चाई बताई और इस बात से भी पर्दा उठाया कि उनके रूपाली संग अब रिश्ते कैसे हैं।

Image

Anupama

Anupama: राजन शाही का धमाकेदार शो 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों अपने भारी भरकम ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन सीरियल के सेट की खबरें लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। शो में वनराज का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए सुधांशु पांडे ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और रूपाली गांगुली के बीच चल रही कोल्ड वॉर को लेके बातचीत की। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने बताया कि उनके रूपाली संग शो छोड़ने के बाद कैसे रिलेशन हैं। सीरियल 'अनुपमा' को रातों-रात ही सुधांशु पांडे समेत मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना ने अलविदा कहा था।

अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) कहते हैं कि भले ही बहुत सारे रुमर्स और कहानी गलियारे में उड़ रही हो लेकिन जो भी मैंने कहा था वो मेरा पक्ष था इस मामले पर और वो 100% सच था। इस चार सालों में अनुपमा में मेरा सफर काफी अच्छा रहा। हमेशा ये सोच कर खुश होऊँगा की मैं सीरियल का एक अहम पार्ट था। मेरी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) संग बान्डिंग ठीक थी। हाल ही में मैंने उनसे चैट पर बात की हम दोनों किसी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बातचीत कर रहे थे। तो सब ठीक है।

इसी के साथ सुधांशु पांडे ने अनुपमा (Anupama) को अलविदा कहने पर कहा कि मैंने इसलिए सोशल मीडिया पर अपनी एग्जिट की घोषणा की क्यूंकी मेरा कर्तव्य था अपने फैंस को बताना। बता दें सुधांशु जल्द ही करण जौहर के शो ट्रेटर में नजर आने वाले हैं। इस शो में उर्फी जावेद, रफ्तार, अंशुला कपूर, मुकेश छबड़ा और करण पेटल जैसे स्टार नजर आने वाले हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article