Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर शो इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। शो से सुधांशु पांडे के जाने के बाद मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों का इंटेरेस्ट शो से कम ना हो। इस बीच वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अनुपमा मेघा के चंगुल से अपनी आध्या को वापिस घर ले आई है। इसक अलावा शाह हाउस से वनराज कहीं गायब है,जिसका फायदा तोशु उठाना चाहता है। तोशु घर का नया मुखिया बनने की कोशिश कर रहा है। आइए देखते हैं 8 सितंबर को शो में कौन से बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।
अनुपमा (Anupama) के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की एक तरफ आध्या, सागर को तैयार करेगी क्योंकि वह किसी से मिलने जाने वाला है। देखेने को मिलेगा की सागर, मीनू से अपने दिल की बात कहने उसके पास जाएगा। जिसके बाद मीनू और सागर एक दूसरे के साथ अच्छे पल बिताते नजर आएंगे। हालांकि जैसे ही मीनू, सागर के कंधे पर सिर रखती है, पाखी इन दोनों को दूर से देख लेती है। वह दोनों कि तस्वीर खींच लेती है और हँसते हुए उनके रिश्ते को बर्बाद करने के बारे में सोचती है। पाखी उस तस्वीर को तोशु को भेज देती है। पाखी, तोशु को भड़काती है, जिसके बाद तोशु उस तस्वीर को मीनू की माँ डॉली को भेज देता है। दूसरी तरफ अनुज-अनुपमा के बीच फिर से नजदीकियाँ बढ़ेंगी।
आगे आने वाले शो के ट्विस्ट पर नजर डालें तो कई सालों के बाद डॉली शाह हाउस पहुँचती है और अपनी बेटी की तस्वीर देख बहुत गुस्सा होती है। वह अनुपमा से भीड़ जाती है और उस पर मीनू-सागर के रिश्ते को बढ़ावा देने का आरोप लगाती है। गुस्से में डॉली अनुपमा पर अपनी बेटी को बिगाड़ने का आरोप भी लगाती है। अब देखना है शो में आगे कौन से बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।
