Anupama spoiler alert Episode Upcoming: 'अनुपमा' सीरियल (Anupama Serial) इन दिनों धमाल पर धमाल मचा रहा है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) में ऐसे कई मोड़ आ रहे हैं जो दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब कहानी में नया ट्रैक आया है कि अनुज कपाड़िया काफी परेशान हो चुका है वो शाह परिवार के मसलों से परेशान हो चुका है इसीलिए वो सबको अपने घर से निकाल देगा। जी हां, आपने सही पढ़ा 'अनुपमा' में अनुज पूरे शाह हाउस को घर से निकाल देगा।
दरअसल 'अनुपमा' में दिखाया गया कि बाबूजी का एक्सीडेंट हो जाता है और वह घर नहीं पहुंच पाते। इस बात के लिए बा, अनुज पर घिनौने इल्जाम लगाती हैं और वनराज के कान भर देती हैं, जिससे वनराज सबकुछ छोड़कर कपाड़िया हाउस आ जाता है। बा, वनराज के सामने अनुपमा को सारी मुसीबतों का जिम्मेदार ठहरा देती हैं। लेकिन अनुज भी जवाब देता है कि मैं झूठों का सम्मान नहीं करता हूं। वनराज भी अनुपमा को ताना मारता है कि जब इनका ध्यान रख नहीं सकतीं तो इन्हें लेकर क्यों आई।
'अनुपमा' में आगे दिखाया जाएगा कि बा और वनराज के ताने सुन-सुनकर अनुज परेशान हो जाता है और अपना रौद्र रूप दिखाता है। वह वनराज और बा को अनुपमा के किये गए एहसान गिनाता है और कहता है कि शाह हाउस जब मिसेज दवे के पास गिरवी था और उसे छुड़ाने के पैसे किसने दिए। अनुज भड़कते हुए कहता है कि इस घर में हर वक्त किसी न किसी की परेशानी लगी होती है, उसमें भी मैं साथ था। वह शाह फैमिली पर भड़कते हुए कहता है कि तुम्हें हर मोड़ पर अनुपमा की जरूरत पड़ती है। ये सब सुनकर घर में बहुत ही विवाद और टेंशन का माहौल बन जाएगा।
'अनुपमा' में एंटरटेनमेंट का डोज यहीं खत्म नहीं होता है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि काव्या अपनी सासू मां और पति वनराज को आईना दिखाती है और कहती है, 'हर घर में ऐसे दो तीन लोग होते हैं जो एक समूह बनाकर दूसरों को दबाकर रखते हैं। इस परिवार में ये लोग कौन हैं? मुझे बताने की जरूरत नहीं है।' यह सुनकर वनराज उसे चुप रहने के लिए कहता है, लेकिन उसका साथ देने के लिए किंजल आ जाती है और कहती है, 'वह सही कह रही है। इस घर में भी ऐसा ग्रुप बना है, जिसमें बहुएं शामिल नहीं हो सकतीं।' इस तरह से आखिरकार अनुज को काव्या और किंजल का साथ मिलेगा।
