अनुपमा 30 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: टीवी के मशहूर सीरियल अनुपमा (Anupama) में अब अनुज और अनुपमा (Anuj and Anupama) के बीच शुरू हुई लड़ाई और भी बढ़ने वाली हैं। दोनों के रिश्ते के बीच में खड़ी हुई दीवार और भी ऊंची होती नजर आएगी। अनुपमा का आज का एपिसोड मनोरंजन से भरपूर होने वाला है। आज 30 दिसंबर 2022 के एपिसोड में अनुज, अनुपमा के हाथ का खान खाने से भी इनकार कर देता है। जिसके साथ ही अब ऐसा लग रहा है कि अनुज और अनुपमा की शादी को किसी की बुरी नजर लग गई है। अनुज, अनुपमा से नाराज है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी पत्नि यानी अनुपमा आज भी अपने पुराने परिवार यानी वनराज के परिवार को ही ज्यादा वरियता देती है। ऐसे में अब वह अनुपमा के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहा है।
'छोटी अनु और मैं तुसमे दूर हो जाएंगे'
अनुपमा से बात करते हुए अनुज आज साफ कर देता है कि अनुपमा को अपने परिवार पर भी ध्यान देना चाहिए। अनुज कहता है, 'मेरा बात आप सभी को बुरी लग सकती है इसलिए पहले से ही माफी मांग रहा हूं। अनुपमा क्यों लेट हुई, कैसे लेट हुई इससे मुझे अब कोई लेना देना नहीं है, लेकिन अगर यह दोबारा होता है तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। अनुपमा तुम्हें ना करना भी सीख लेना चाहिए वरना इस चक्कर में छोटी अनु तुमसे दूर हो जाएगी और शायद मैं भी।'
वनराज को मिलेगी नौकरी
उधर काव्या और वनराज डेट पर जाएंगे, जहां वनराज उसे खुशखबरी सुनाएगा कि उसे नौकरी मिल गई हैं। जिसके साथ ही इधर बा और बापूजी भी बात करते नजर आते हैं। बा, बापूजी से कहती है कि हमारा यहां आना अनुज को अच्छा नहीं लग रहा है, तब ही बापूजी के पास वनराज का फोन आ जाता है और वह नौकरी मिलने की खुशखबरी देता है।
वहीं दूसरी ओर अनुज, अनुपमा के हाथ का खाना खाने से मना कर देता है। जिससे अनुपमा टूट जाएगी और रोने लगती है। इसके साथ ही वह छोटी अनु की कैम्पिंग की तैयारी भी करती नजर आएगी।
