टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा विजेंद्र और उसके बेटे को भेजेगी जेल, शाह परिवार में दोबारा वापसी करने के लिए पाखी खेलेगी बड़ा दांव

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 7, 2022, 12:57 PM IST

Anupama Spoiler Alert Episode 07 December 2022: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों कई टिस्ट और टर्न्स आने वाले है। शो में एक तरफ डिंपल के दोषी होंगे जेल के अंदर तो दूसरी तरफ पाखी लगाएगी अधिक पर घरेलू हिंसा का आरोप।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Spoiler Alert Episode 07 December 2022: अनुपमा को मेकर्स टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रखने के लिए हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लाते हैं। एक तरफ अनुपमा और अनुज की जिंदगी में डिंपल के रेपिस्ट ने तूफान मचा रखा है तो दूसरी तरफ उसकी बेटी पाखी अपनी मां को ही अपने साथ होने वाली हर परेशानी का जिम्मेदार ठहराती है। अनुपमा ने घर से बाहर पाखी को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए भेजा था लेकिन वो अपनी मां की ही दुश्मन बन गई है। पिछले दिनों पाखी ने अपनी मां अनुपमा को आंटी कहकर बुलाया था। पाखी घरवालों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए अब शो में झूठी प्रेग्नेंसी का नाटक करेगी।

विजेंद्र मेहता अनुपमा को धमकी देता है कि वो अगले 24 घंटे में उसे और उसके परिवार को जेल के पीछे पहुंचाएगा। लेकिन उसका प्लान उल्टा पड़ जाता है। विजेंद्र अनुपमा और डिंपल की जगह अपनी पत्नी और बेटी को किडनैप कर लेता है। इसके बाद विजेंद्र किडनैप हुई लड़कियों को अनुपमा और डिंपल समझकर अपने गुनाहों को कबूल कर लेता है और पुलिस उसे पकड़ लेती है। अनुपमा इस बात से बहुत खुश है कि डिंपल के दोषी पकड़े गए और अब वो बिना किसी डर के अपनी जिंदगी बीता सकती हैं।

विजेंद्र को पकड़ेगी पुलिस

स्टार प्लस की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में अनुपमा, किंजल, काव्या और डिंपल विजेंद्र मेहता और उसके बेटे को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। शाह परिवार की औरतों को साथ देखकर विजेंद्र मेहता काफी डर जाता है। शो का अपकमिंग प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

पाखी ने अधिक पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

पाखी घरवालों का अटेंशन पाने के लिए एक बार फिर बड़ा नाटक करेगी। पाखी घरवालों के सामने अधिक पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाएगी। इतना ही नहीं वो डिंपल के रेपिस्ट की धमकियों को भुनाने की कोशिश करते हुए अपने पिता वनराज को इमोशनली ब्लैकमेल करेगी। क्या अनुपमा समय रहते पाखी को सही रास्ते पर ला सकेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article