टीवी मसाला

Anupama Spoiler: किडनैप हो जाएगी अनुपमा! डिंपल की ये चाल पलट देगी पूरी बाजी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2022, 02:38 PM IST

Anupama Spoiler Alert Episode 06 December 2022: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) में आज बाजी पलटने वाली है। बीते कुछ दिनों से कुछ गुंडो ने अनुपमा और उसके परिवार की जिंदगी बदतर बना रखी हैं। लेकिन आज डिंपल कुछ ऐसा करने वाली है जिससे गुंडो को तगड़ा सबक मिलने वाला है।

Image

Anupama Spoiler Alert

Anupama Spoiler Alert Episode 06 December 2022: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama) इस समय दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। सीरियल के ट्विस्ट एंड टर्न लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। बीत कुछ दिनों से गुंडो बनाम अनुपमा की लड़ाई से मनोरंजन को डोज हाई चल रहा है। एक तरफ जहां अनुपमा ने डिंपल के रेपिस्ट को सबक सिखाने की बात ठान ली है, वहीं दूसरी ओर गुंडो की धमकियों से डरकर वनराज और बा अनुपमा को बार-बार केस वापस लेने के लिए कह रहे हैं। इस बीच अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में वह गुंडो के घर चली जाती है। वहां अनुपमा, डिंपल के रेपिस्ट मनन मेहता के बाप विजेंद्र मेहता से मिलती है।

अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विजेंद्र मेहता अनुपमा को किडनैप करने की कोशिश करेगा। इस बीच डिंपल की एक चाल पूरी बाजी ही पलट देगी। में आज बाजी पलटने वाली है। बीते कुछ दिनों से कुछ गुंडो ने अनुपमा और उसके परिवार की जिंदगी बदतर बना रखी हैं। लेकिन आज डिंपल कुछ ऐसा करने वाली है जिससे गुंडो को तगड़ा सबक मिलेगा।

डिंपल सिखाएंगी गुंडो को सबक

अनुपमा के आज के एपिसोड में डिंपल अपने रेपिस्ट को सबक सिखाने के लिए फेसबुक लाइव का सहारा लेती हुए दिखाई देगी। रेपिस्ट के पिता पुलिस को अपने पक्ष में करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। डिंपल फेसबुल लाइव में इस बात का खुलासा करेगी कि किस तरह कुछ गुंडो ने उसका रेप किया फिर जो लोग अब उसकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, वह गुंडे उन लोगों की जिंदगी भी खराब करने पर तुले हुए हैं। इन सब के बीच उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है।

बता दें इन सब के बाद काफी मीडिया रेपिस्ट के घर के बाहर आकर खड़ी हो जाती है। डिंपल के साथ कई लोग धरने पर उतर आएंगे। लेकिन वनराज आज भी इस धरने में शामिल नहीं होगा और बाकी लोगों को भी रोकता हुआ नजर आएगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article