बॉलीवुड

Karan -Drisha Wedding: पोते करण देओल की बारात में धर्मेंद्र ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 12:55 PM IST

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding: करण देओल और द्दशा आचार्य आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बाराती दुल्हनियों को लेने के लिए घर से निकल पड़ रहे हैं। करण के बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करण अपने दादा धर्मेंद्र और पापा सनी देओल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Karan Deol barat video (credit pic: instagram)

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding: सनी देओल ( Sunny Deol) के बेटे करण (Karan) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्दशा आचार्य से शादी करेंगे। करण की बारात में सनी देओल से लेकर धर्मेंद्र तक शामिल हुए। करण के बारात का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करण घोड़ी पर बैठे हुए नजक आ रहे हैं। ऑफ व्हाइट शरेवानी में करण काफी हैंडसम लग रहे हैं। शादी में सभी बारातियों ने लाल रंग का पग पहना हुआ है।

पोते करण की बारात में धर्मेंद्र जमकर नाचे। धर्मेंद्र पोते की शादी से बेहद खुश है। एक्टर ने जमकर डांस किया। धर्मेंद्र के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारात में अभय देओल भी नजर आए। बॉबी देओल अपने भतीजे की शादी में नजर आए। करण की शादी में ईशा और अहाना नजर नहीं आई। बाराती दिशा के घर पहुंच चुके है।

करण देओल की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र

करण और द्दशा आचार्य आज सात फेरे लेने वाले हैं। करण और द्दशा की संगीत का वीडियो वायरल हुआ था। बेटे की संगीत सेरेमनी में सनी देओल तारा सिंह बनकर आए थे। एक्टर ने मैं निकला गड्डी लेकर गाने पर डांस किया था। करण ने अपने पिता और दादा संग जमकर डांस किया था। संगीत फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। करण के संगीत में रणबीर सिंह भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे।

करण और द्दशा ने अपने रिलेशिनशिप को काफी सीक्रेट रखा था। दोनों पब्लिक में बहुत कम ही नजर आते हैं। करण ने एक- दो फिल्मों में काम किया है। करण लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article