Anupama Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में मजेदार ट्रैक चल रहा है। अपकमिंग ट्रैक में शो की कहानी परितोष और काव्या के इर्द गिर्द घूमेगी। अनुपमा जहां अपने और अनुज के रिश्ते को संभालना चाहती हैं इसलिए वो अपना पूरा ध्यान छोटी अनु पर दे रही हैं। इधर शाह परिवार में भी सभी लोग अपनी - अपनी लाइफ पर फोक्स कर रहे हैं। अपकमिंग ट्रैक में परितोष अपने परिवार को बताना चाहता है कि वो नाकारा नहीं है। परितोष को प्रॉपर्टी बिजनेस की डील में काफी नुकसान होने वाले हैं। वो शर्मा के साथ प्रॉपर्टी डील करना चाहता है। हालांकि इस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। वनराज और हसमुख को लगता है कि परितोष कई मुसीबत में न पड़ जाए। इस डील के दौरान परितोष अपनी जिद्द पर अड़ जाता है और किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं होता है।
इस डील को करने के लिए वो किंजल के पैसे तक चुराता है। शाह परिवार एक बार फिर मुसीबत में पड़ जाएगा। परितोष की इस प्रॉपर्टी डील के काम की वजह से किंजल काफी परेशान है। काव्या ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया। काव्या ने एक बार फिर मॉडलिंग शुरू कर दी है। हर कोई उसके खूबसूरत लुक्स की तारीफ करता है।
काव्या की लाइफ में होगी उसके लवर की एंट्री
काव्या अपनी लाइफ में हुए इस परिवर्तन से काफी खुश है। उसके पैर जमीन पर नहीं है। काव्या के फोटोग्राफर मोहित की वजह से उसे फेम मिल रहा है। शो के अपकमिंग ट्रैक में मोहित काव्या का लवर बनेगा। वो उसकी और वनराज की लाइफ में मुश्किल लाएगा। वनराज काव्या को मोहित के बारे में चेतावनी देता है। काव्या के आंखों पर ग्लैमर की चकाचौंध छाई हुई है, इसलिए उसे कुछ दिखाई नहीं देगा। क्या समय रहते मोहित के इरादों को समझ पाएगी काव्या?
