Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज के एपिसोड (Bigg Boss 16 Family Week) में शालीन भनोट, टीना दत्ता और अब्दु रोजिक के फैमिली मेंबर घर में एंट्री लेने वाले हैं। टीना और शालीन की मां के घर में एंट्री के साथ ही बिग बॉस में जमकर बवाल होने वाला है। टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां आज बिग बॉस के घर में लाइमलाइट में रहने वाली हैं। इस बीच घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शालीन भनोट अपनी मां को देखकर भावुक हो जाते हैं और फूट-फूट कर रोने लगते हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में जैसे ही शालीन की मां घर में एंट्री लेती हैं, शालीन के अंदर मौजूद दर्द, आंसू बनकर बाहर आ जाता है। अपनी मां को गले-गलाकर एक्टर अपने आंसू नहीं रोक पाने और जोर-जोर से रोने लगते हैं। इस वक्त बिग बॉस के घर में शालीन भनोट बिलकुल अकेला महसूस कर रहे हैं ऐसे में किसी अपने को देखकर उनका भावुक होना लाजमी सी बात है।
शालीन की मां ने दी इमेज सुधारने की नसीहत
इस बीच बिग बॉस के नए प्रोमो में शालीन भनोट की मां उनसे कहती हैं, 'टीवी पर ये सब काफी गलत दिख रहा, इमेज काफी गंदी दिख रही है।' अब अपनी मां कि इस राय को शालीन भनोट किस तरह से लेते हैं यह देखने वाली बात होगी। हालांकि टीना और शालीन को देखकर यह तो लगभग साफ हो गया है कि वह अब दोबारा एक दूसरे के करीब नहीं आना चाहते।
टीना और शालीन की मां आमने-सामने
इस बीच टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां एक दूसरे पर तंज कसती हुई नजर आने वाली हैं। टीना दत्ता से मिलते हुए शालीन की मां उनसे कहती हैं, 'तुम्हारी आंखे काफी कुछ बोलना चाहती हैं लेकिन ध्यान रखना कही कुछ गलत ना बोल दें।' वही दूसरी ओर टीना की मां भी साफ कर देती हैं कि सालीन प्यार का सिर्फ नाटक कर रहा है जो बाहर साफ-साफ नजर आ रहा है।' वहीं टीना की मां अपने दबंग अंदाज में लग रही हैं।
