Anupama Full Episode 12th March 2023: टीवी शो अनुपमा (Anupama) में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड की शुरुआत में अनुज अनु से पूछता है कि तुम कहां पर हो। इसके जवाब में अनु बताती हैं कि वो माया के साथ नानी के घर जाएगी। इसके बाद डिज्नी लैंड जाएगी। अनुज दोबारा से अनु से पूछता है कि आप कहां पर हो। अनु वहीं जवाब देती हैं। अनपुमा माया के सामने भीख मांगते हुए कहती हैं कि अनु को वापस ले आओ। अनुज उसके बिना नहीं रह पाएंगे। अनुज अपने आप को माया के सामने बेबस महसूस करता है। माया कहती हैं क्यों न मैं अनुज और अनु दोनों को रख लेती हूं।
माया अनुज और अनुपमा को बेबस देखकर काफी खुश होती है। वो कहती हैं कि ये सब कुछ अनुपमा की वजह से हो रहा है। तुम और अनु दोनों की जान इस अनुपमा में बसती हैं। अनुपमा माया को अनुज के प्यार का वास्ता देती हैं और कहती हैं कि तुम अनुज की खुशी के लिए अनु को वापस एक बार के लिए ले आओ। माया एक बार अनु को अनुज से मिलने की परमिशन देती है। अनुज अनुपमा से कहता है कि अब हमें अनु कभी नहीं मिलेगी।
अनुपमा करेगी अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती
अनुज को इस हालत में देखकर अनुपमा को कुछ समझ नहीं आता है। माया जब अनु को लेकर कपाड़िया मेंशन आती है तभी भी अनुपमा उससे छोटी के लिए भीख मांगती है। माया कहती हैं कि एक शर्त पर मैं अनु को यहां रहने दूंगी। अगर तुम अनुज को मेरे साथ शेयर करने के लिए तैयार हो। अनुपमा बिना सोचे माया की ये शर्त मान जाती है।
अनुपमा अनुज को माया की शर्त बताती हैं जिसे सुनकर वो हैरान रह जाता है। उसे समझ नहीं आता है कि क्या करना चाहिए। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा की मदद माया का पति संपथ करेगा।
