Anupama Gurdeep Kohli on playing Kavya in the show: स्टार प्लस का शो अनुपमा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी में टॉप पर रहने वाले इस शो को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल के निर्माता राजन शाही जल्द 15 साल का लीप लेकर आने वाले हैं, जिसके बाद शो की कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा। इस बीच बता दें की मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के जाने के बाद मेकर्स नए किरदारों को अप्रोच कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शो में काव्या का रोल अदा करने के लिए मेकर्स ने गुरदीप कोहली (Gurdeep Kohli) को अप्रोच किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अनुपमा (Anupama) को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है कि वनराज शाह की पत्नी काव्या का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने गुरदीप कोहली (Gurdeep Kohli) को अप्रोच किया है। लेकिन सब इंडियन फोरम ने अभिनेत्री से संपर्क किया और उनके पूछा की "क्या अनुपमा के मेकर्स ने अप्रोच किया है।" तो गुरदीप ने इस ने मना कर दिया और कहा की "मुझे नहीं पता की यह खबर कहाँ से उठ रही है।" मुझे शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है।
इस बीच आपको बता दें कि गुरदीप कोहली को संजीवनी और दिल मिल गए सीरीज के लिए जाना जाता है। आखिरी बार उन्होंने सब टीवी के वंशज में देखा गया था। यह भी जान लीजिए की गुरदीप ने रूपाली गांगुली के साथ संजीवनी में साल 2000 में काम किया था।
