टीवी मसाला

Anupama spoiler: अनुज-अनुपमा का होगा मिलन? नाकामयाब होंगे माया और बरखा के मंसूबे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 10:17 AM IST

Anupama spoiler alert and upcoming twist latest Full Episode: अनुपमा के आज के एपिसोड में बरखा और माया के मंसूबे नाकामयाब होने वाले हैं। अनुज और अनुपमा की मुलाकात मुंबई में होने वाली हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते सुधर सकते हैं। आज के एपिसोड में पाखी का दमदार रूप नजर आएगा।

Image

anupama spoiler 20 april 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा में आज पाखी का दमदार रूप नजर आएगा।
  • अनुज और अनुपमा की मुंबई में मुलाकात हो सकती है।
  • बरखा और माया के मंसूबे नाकामयाब हो सकते हैं।

Anupama spoiler alert and upcoming twist latest Full Episode: अनुपमा के आज 20 अप्रैल 2023 के एपिसोड में बड़े ट्विस्ट एंड टर्न नजर आने वाले हैं। आज दर्शकों के फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अभी तक आप अनुपमा के डायलॉग के फैन होंगे, हालांकि आज के एपिसोड में पाखी के डायलॉग भी आपका दिल जीत लेंगे। अनुपमा में आज बरखा और माया के अनुज और अनुपमा में दूरियां बढ़ाने के मंसूबे नाकामयाब होने वाले हैं। वहीं दूसरी ओर अंकुश अनुज और अनुपमा को मुबंई बुलाने वाला है, जिसके बाद दोनों की मुलाकात मुंबई में होने वाली हैं। अनुज और अनुपमा की मुलाकात से दोनों के बीच के रिश्तों में भी सुधार आ सकता है। अनुपमा के आज के एपिसोड में पाखी का दमदार रूप नजर आएगा। वह बरखा को हड़काने वाली है। कुल मिलाकर अनुपमा आपको मनोरंजन का फुल डोज देने वाला है। आइए देखते हैं आज के एपिसोड में क्या कुछ होने वाला है।

अनुपमा के घर पहुंचा शाह परिवार

एपिसोड की शुरुआत में लीला, अनुपमा के घर पहुंच जाती है। जिसके बाद पीछे-पीछे बाबूजी और वनराज भी डिंपल और समर को लेकर वहीं पंहुच जाते हैं। लीला अनुपमा से दोनों के रिश्ते को लेकर बात करती है। जिसके बाद अनुपमा साफ कर देती है कि दोनों की शादी में वह कुछ नहीं बोलना चाहती। दोनों अडल्ट हैं और अपना भला बुरा समझते हैं। हालांकि अनुपमा दोनों को समझाती हैं कि कभी अपने बढ़ों की इज्जत को पानी में मत मिला देना। अपनी जुबान पर हमेशा कंट्रोल रखना।

वनराज को हड़काएगी अनुपमा

इस बीच जब अंकुश, अनुपमा को किसी काम से मुबंई बुलाता है, तो वनराज ये सब सुन लेगा और अनुपमा को वहां जाने से मना करेगा। वनराज कहता है अगर तुम्हें वहां जाना है तो मैं भी साथ में चलता हूं एक दोस्त होने के नाते। जिसके बाद अनुपमा कहेगी कि तुम्हे झूठी दोस्ती निभाने की जरूरत नहीं हैं, मैं खुद वहां जा सकती हैं।

बरखा को खरी खोटी सुनाएगी पाखी

वहीं दूसरी ओर अंकुश, अनुज को भी मुंबई बुलाता है। जिसके बाद माया और बरखा मिलकर ये प्लानिंग करती हैं कि दोनों किसी भी तरह अनुज और अनुपमा के नहीं मिलने देंगी। बरखा की इस प्लानिंग को पाखी सुन लेती है और उसे खरी-खोटी सुनाती है, जिसके बाद अब देखना होगा कि क्या अनुज और अनुपमा एक दूसरे से मिल पाएंगे?

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article