टीवी मसाला

Nach Baliye 10 में अपने डांस से धमाका मचाएंगी रुपाली गांगुली, Prince-Yuvika करेंगे होस्ट!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 5, 2023, 10:04 AM IST

Rupali Ganguly in Nach Baliye 10: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर सामने आ रही हैं कि रुपाली गांगुली अब नच बलिए 10 में भी नजर आ सकती हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस शो को होस्ट करने वाले हैं।

Image

Rupali Ganguly in Nach Baliye 10

KEY HIGHLIGHTS
  • नच बलिए 10 में नजर आ सकती हैं रुपाली गांगुली।
  • रुपाली गांगुली अपने डांस से धमाका मचाने वाली हैं।
  • प्रिंस और युविका इस शो को होस्ट कर सकते हैं।

Rupali Ganguly in Nach Baliye 10: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रुपाली गांगुली अब डांस शो नच बलिए 10 में भी नजर आ सकती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नच बलिए 10 के लिए अनुपमा ने हांमी भर दी है। के अनुसार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी इस शो को होस्ट करने वाले हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद कंगना रनौत का शो लॉक अप 2 और रोहित शेट्टी का शो खतरो के खिलाड़ी 13 को लेकर सुर्खियां बनी हुई हैं। इस बीच अब स्टार प्लस के डांस रिएलिटी शो नच बलिए के नए सीजन को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। नच बलिए 10 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट फिलहाल नहीं किया गया है। इस बीच शो के कंटेस्टेंट और होस्ट को लेकर भी कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।

रुपाली गांगुली समेत ये कंटेस्टेंट लेंगे शो में हिस्सा

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार रुपाली गांगुली, नच बलिए 10 में हिस्सा ले सकती हैं। इसके साथ ही बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल और टीवी एक्टर मोहसिन खान का नाम भी सामने आ रहा है। फिल्म ना तो शो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही कंटेस्टेंट को लेकर कोई सूचना सामने आई है। एक तरह जहां रुपाली गांगुली को उनके टीवी सीरियल अनुपमा की वजह से फेस मिला है, वहीं मोहसिन खान को भी टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के लिए जाना जाता है।

कब शुरु होगा नच बलिए 10?

स्टार प्लस का फेमस डांस रिएलिटी शो नच बलिए का 10वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बीच बिग बॉस के एक्स विनर प्रिंस नरुला और उनकी पत्नी युविका चौधरी नच बलिए 10 को होस्ट करती नजर आ सकती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article