Anupama & Dance Rani's Performance: राजन शाही का सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। अपनी दमदार कहानी के चलते सीरियल टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर मेकर्स जनता के दिलों दिमाग पर राज कर रहे हैं। जैसा कि आपको मालूम है कहानी में डांस मुकाबले का फिनाले होने जा रहा है जिसमें राही और अनुपमा की टीम में टक्कर होगी। दोनों ही टीम ने एक दूजे को हराने की शर्त लगा ली है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने डांस रानी की परफॉरमेंस का वीडियो शेयर किया है।
एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की डांस रानी टीम का फिनाले से पहले परफॉरमेंस दिखाया। अनुपमा और टीम गणपती बप्पा के गाने में झूमते हुए डांस करती हुई नजर आईं। रीता को रिपलेस के देविका अनुपमा संग डांस करती हुई दिखी। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कहते हुए नजर आए कि डांस रानीज राही की टीम को हार की धूल चटा देंगी। सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। फिनाले से पहले डांस रानी का जोश देख काफी खुश हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि जीत दर्ज कर कौन राज करेगा।
'अनुपमा' में पाखी और माही ने मिलकर डांस रानी को मुकाबले से एलिमिनेट करने के लिए सालिड प्लान बनाया था जिसमें रीता के पैर में चोट पहुंचा दी। हालांकि रीता की जगह देविका ने ली जो अब अनुपमा को इस डांस मुकाबले का विजेता बनाकर दम लेगी। एपिसोड के दौरान देविका ने अनुपमा से कुछ राज छुपा रही है लेकिन क्या ये आगे एपिसोड में पता चलेगा।
