टीवी मसाला

तोषू को अकेला छोड़ अनुपमा की बहू इस एक्टर संग कर रही हैं रोमांस, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2023, 03:18 PM IST

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में किंजल पारितोष की पत्नी का किरदार निभाती हैं। एक्ट्रेस का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर मोहसिन खान के साथ नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

Nidhi shah and mohsin khan (credit pic: instagram)

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाले हैं। शो में एक तरफ जहां माया के आने से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में तूफान आ गया है। माया ने सबके सामने अनुज के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया है। वहीं, काव्या भी अपने एक्स हैसबैंड के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। ये सब देखकर वनराज को काफी जलन होती है। दूसरी तरफ वनराज को लगता है कि वो अनुपमा से प्यार करता है और उसे उसकी फ्रिक होती है। शो में जहां एक तरफ सभी कैरेक्टर्स के अलग-अलग लव एंगल को दिखाया जा रहा है। इस बीच अनुपमा की बहू किंजल यानी निधि शाह (Nidhi Shah) का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में किंजल मोहसिन खान (Mohsin Khan) से साथ रोमांस करते हुए नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक फोटो कुछ दिन पहले ही वायरल हुई थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि मोहसिन खान अनुपमा में एंट्री कर सकते हैं। लेकिन ये फोटो निधि और मोहसिन के म्यूजिक एल्बम के लिए था। दोनों ने साथ में पहली बार साथ में काम किया है।

निधि और मोहसिन का म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज

निधि और मोहसिन का गाना कुछ तो जरूरी है रिलीज हो चुका है। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। निधि ने कहा कि मैं अनुपमा के डायरेक्टर का धन्यवाद करूंगी जिन्होंने मुझे कुछ नया करने का मौका दिया। इस गाने को 24 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

शो में निधि किंजल का किरदार निभा रही हैं। शो में किंजल के पति पारितोष को पैरालाइज अटैक आया है, जिसकी वजह से वो बेड से उठ नहीं सकता है। किंजल फिलहाल अपने परिवार और करियर दोनों की जिम्मेदारियां साथ में उठा रही हैं। फैंस किंजल के रोल में निधि शाह को काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो से उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली है।

End of Article