टीवी मसाला

अनुपमा को बीच रास्ते में छोड़कर भागा ये किरदार, अब टीआरपी का बोझ अकेले सिर पर ढोएगी रूपाली गांगुली

Manish Goel Exit from Anupama: अनुपमा से किरदार राघव को खत्म करने की खबर बहुत पहले आ चुकी थी। हालांकि इस खबर में क्या सच क्या झूठ यह पता लगाना बाकी था जो अब पता चल गया है। खुद मनीष गोयल ने बताया है कि वह शो में रहने वाले है या नहीं ।

Image

Manish Goel Exit from Anupama

Manish Goel Exit from Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा ( Anupama) इन दिनों उथल-पुथल से भरा हुआ है। शो में रोजाना नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं जो कहानी को और भी मजेदार बना देते हैं। अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है। जिसके बाद रूपाली गांगुली दोबारा से अपनी नई जिंदगी शुरू करेगी। हालांकि लीप आने से पहले एक खबर आग की तरह फैल रही थी कि शो से राघव का किरदार खत्म होने वाला है। अब खुद एक्टर मनीष गोयल ने इसपर रिएक्ट किया है।

कुछ दिन पहले न्यूज आई थी कि अनुपमा( Anupama) शो से राघव का किरदार खत्म किया जाएगा और मनीष गोयल( Manish Goel) शो छोड़ देंगे। हालांकि इस खबर पर अभी तक मेकर्स ने कोई रिएक्ट नहीं किया था। हालांकि खुद मनीष गोयल ने जाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर की है। मनीष गोयल की ये लेटेस्ट पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर लिख रहे हैं कि यह उनका सबसे खूबसूरत गुडबाय होगा। इंस्टाग्राम पर उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि गुडबाय बहुत यादगार और प्यारे होते हैं, इतने सबकुछ के लिए भगवान आपका धन्यवाद।

इसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि मनीष गोयल शो छोड़ रहे हैं। वह अनुपमा से एग्जिट कर रहे हैं। बता दें कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है जिसके बाद अनुपमा को जिंदगी को बदला हुआ दिखाया जाएगा। अनुपमा अपने परिवार से परेशान होकर मुंबई चली जाएगी और वहाँ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगी। हालांकि मनीष गोयल का पोस्ट देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है राघव का किरदार जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article