वर्ल्ड सिनेमा

मैच देखने विंबलडन पहुंचीं Priyanka Chopra, पति निक जोनस संग शेयर किया प्यारा मोमेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2026, 08:57 AM IST

Priyanka Chopra Wimbledon 2026: प्रियंका चोपड़ा विंबलडन 2026 (Wimbledon 2026) के दौरान हॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।

Image

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें-वीडियो हुई वायरल (Image Source: TAWFIKK/ X)

Priyanka Chopra Wimbledon 2026: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी ग्लोबल अपीयरेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो विंबलडन 2026 (Wimbledon 2026) के दौरान नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के नए लुक में क्या खास बात है।

विंबलडन पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा की विंबलडन से सामने आई नई तस्वीरें और वीडियो हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस खास मौके पर कई इंटरनेशनल स्टार्स के साथ वक्त बिताया। एक्ट्रेस को विंबलडन के रॉयल बॉक्स में बैठकर मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। उन्होंने बेज कलर की शर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसे उन्होंने मैचिंग बेल्ट के साथ कमर पर स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिर पर बंडाना लगाया था। मिनिमल एक्सेसरीज और सिंपल स्टाइलिंग के साथ प्रियंका का ये क्लासी अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। प्रियंका की मौजूदगी ने इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में ग्लैमर का तड़का लगा दिया।

पति को किया वीडियो कॉल

इन तस्वीरों और वीडियो में सबसे खास बात यह रही कि प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान अपने पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) को भी वीडियो कॉल किया। सामने आए वीडियो में एक्ट्रेस रॉयल बॉक्स से निक के साथ बातचीत करती हुई नजर आईं। कपल की बात करते हुए ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article