लाइफस्टाइल

एकादशी पर बनाएं लौकी की खीर, निमाई पाठशाला वाली रेणुका मां ने बताई रेसिपी

एकादशी व्रत में अगर कुछ मीठा और हल्का खाना चाहते हैं, तो लौकी की खीर बेहतरीन विकल्प है। कम सामग्री में बनने वाली यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ पेट के लिए भी हल्की मानी जाती है।

Image

Lauki kheer recipe ekadashi

एकादशी का व्रत सिर्फ पूजा और भक्ति का दिन ही नहीं, बल्कि हल्का और सात्विक भोजन करने का भी अवसर माना जाता है। पूरे दिन फलाहार के बाद अक्सर कुछ मीठा खाने का मन करता है, लेकिन ऐसा जो स्वादिष्ट भी हो और व्रत के नियमों के अनुसार भी बनाया जा सके। ऐसे में लौकी की खीर एक बेहतरीन विकल्प है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश

कई लोगों को लौकी पसंद नहीं होती, लेकिन जब यही लौकी दूध, इलायची और सूखे मेवों के साथ खीर बनकर तैयार होती है, तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। निमाई पाठशाला वाली रेणुका मां द्वारा बताई रेसिपी बनाने में आसान है, ज्यादा समय भी नहीं लेती और परिवार के सभी लोग इसे खुशी से खा सकते हैं। अगर एकादशी के मौके पर आप कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

लौकी की खीर बनाने के लिए सामग्री

2 कप कद्दूकस की हुई लौकी

1 लीटर फुल क्रीम दूध

4-5 बड़े चम्मच चीनी या स्वादानुसार (व्रत की परंपरा के अनुसार शक्कर या मिश्री)

1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

8-10 बादाम (कटे हुए)

8-10 काजू (कटे हुए)

1 बड़ा चम्मच किशमिश

1 छोटा चम्मच घी

लौकी की खीर रेसिपी

  • सबसे पहले लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें और कद्दूकस कर लें। अब हल्का सा निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
  • एक पैन में थोड़ा-सा घी गर्म करें और लौकी को 4-5 मिनट तक हल्का भून लें। इससे उसका कच्चापन खत्म हो जाएगा।
  • अब दूसरे बर्तन में दूध उबालें। जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब उसमें भुनी हुई लौकी डाल दें। इसे मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें।
  • इसके बाद चीनी या मिश्री डालें और अच्छी तरह मिला लें। आखिर में इलायची पाउडर, बादाम, काजू और किशमिश डालकर 2-3 मिनट और पकाएं।
  • गैस बंद करें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। चाहें तो इसे गर्मागर्म परोसें या फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं।
एकादशी के पावन अवसर पर आपको भी जरूर ही ये वाली लौकी की सिंपल और स्वादिष्ट खीर की रेसिपी ट्राय करनी ही चाहिए। लौकी की खीर को और स्वाद बनाने के लिए आप इसमें ऊपर से थोड़ा मखाना घी में भूनकर भी डाल सकते हैं। केसर के कुछ धागे या कटे हुए पिस्ता भी इसका स्वाद और लुक दोनों बढ़ा देते हैं।
Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article