साउथ मूवीज

थलापति विजय की Jana Nayagan को CBFC ने दिखाई हरी झंडी, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 10, 2026, 12:16 PM IST

Jana Nayagan CBFC Certificate: थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है और रिलीज को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

Image

पास हुई थलापति विजय की फिल्म (Image Source: IMDb)

Jana Nayagan CBFC Certificate: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जन नायगन (Jana Nayagan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जन नायगन को लेकर एक अपडेट सामने आ रहे है। अभी हाल ही में फिल्म जन नायगन की रिलीज को लेकर खबर सामने आई थी। अब फिल्म जन नायगन को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। फिल्म को आखिरकार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सीबीएफसी (CBFC) से हरी झंडी मिल गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जन नायगन का अब रन टाइम क्या है और मूवी को कौन सा सर्टिफिकेट मिला।

A सर्टिफिकेट के साथ पास हुई 'जन नायगन'

एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायगन एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह फिल्म जन नायगन को लेकर अभी हाल ही में सामने आया नया अपडेट है। फिल्म जन नायगन को सीबीएफसी ने पास कर दिया है। CBFC की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद सर्टिफिकेट के मुताबिक, थलापति विजय की फिल्म जन नायगन को 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म का ऑफिशियल रनटाइम 183 मिनट रखा गया है, यानी यह फिल्म 3 घंटे और 3 मिनट लंबी होगी। हालांकि, सीबीएफसी सर्टिफिकेट में अभी फिल्म की कहानी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में कुल 13 कट लगाए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म जन नायगन की रिलीज डेट को लेकर को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन अभी हाल ही में सामने आई York Cinemas की रिपोर्ट में बताया गया कि थलापति विजय की फिल्म जन नायगन इसी महीने यानी 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि फिल्म जन नायगन की रिलीज जनवरी 2026 से ही टाली जा रही है

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article