टीवी मसाला

Anupama 5 January, 2023 Full Episode: अनुज ने बा और शाह परिवार को दिखाया आइना, वनराज को तलाक देगी काव्या

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 5, 2023, 02:22 PM IST

Anupama 5 January, 2023 Full Episode: अनुपमा में इन दिनों फैमिली ड्रामा चल रहा है। अनुज कपाड़िया ने शाह परिवार और अनुपमा को आखिरी वॉर्निंग दी है। अनुज के इस रूप को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। पहली बार काव्या ने दिया अनुपमा और अनुज का साथ।

Image

anupama

Anupama 5 January, 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। नए साल की पार्टी पर अनुज कपाड़िया (anuj Kapadiya) ने शाह परिवार के सदस्यों को दिखाया आइना। अनुज ने अनुपमा से साफ- साफ शब्दों में कहा कि वो छोटी अनु पर ध्यान दें। वरना छोटी अनु तुमसे दूर हो जाएगी और मैं भी। अनुज कहता है अनुपमा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं लेकिन शाह परिवार की परेशानियां हमारी नहीं है। अनुज की बातों से बा और वनराज में नोकझोंक होती है। लेकिन इस दौरान काव्या और किंजल भी अनुज के साथ खड़ी होती है। अनुज की बातों को सुनने के बाद बापूजी कहते हैं मुझे से गलती हो गई। बापूजी को हाथ- जोड़ते हुए देख अनुज और अनुपमा काफी दुखी हो जाते हैं। इसके बाद शाह परिवार अपने घर आ जाता है।

वनराज काव्या से इस बात से नाराज होता है कि उसने सबके सामने अनुज का साथ दिया और बा को गलत ठहराया। ऐसे में वनराज अपने माता- पिता की वजह से दिल्ली का जॉब ऑफर ठुकरा देता और उनके साथ रहना का फैसला करता है। काव्या वनराज के इस फैसले को सुनने के बाद हैरान रह जाती है। उसे लगता है कि वनराज ने उसके धोखा दिया और ऐसे में वो इस शादी से बाहर निकलने का फैसला लेती है। काव्या अपना बैग पैक करेगी और वनराज की जिंदगी से निकलने का फैसला करती हैं।

काव्या चुनेगी अपने करियर को

काव्या अनुपमा की तरह बलिदान की देवी नहीं बनना चाहती है और वो खुद को चुनती है। काव्या फैसला करती हैं कि वो वनराज के लिए अपने सपनों को नहीं छोड़ेगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि वनराज काव्या को कैसे रोकता है और किस तरह से शाह परिवार की जिंदगी इस फैसले से बदलती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article