Anupama 24 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि नकुल की गलती गलती का सारा इल्जाम अनुपमा अपने सिर पर ले लेती है। जिसे देख नकुल को अपनी गलती का एहसास होता है,साथी अनुपमा के पैरों में गिरकर माफी भी मांगता है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस अनुपमा को अमेरिका जाने से पहले फेयरवेल पार्टी देगा।
नकुल को होगा गलती का एहसास
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की अनुपमा नकुल से कहेगी की वो दोनों दुश्मन नहीं है। इस बात को सुन नकुल कहता है की मैंने अम्मा से कला सीखी है, लेकिन तुमसे अच्छा इंसान बनना सीखा है। गुरुकुल को तुमसे बेहतर और कोई नहीं संभाल सकता। अनुपमा नकुल को माफ करते हुए कहेगी की इस अकडेमी को संभालने में वो उसकी मदद करे।
अनुज भी देगा अनुपमा को फेयरवेल पार्टी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की पाखी अपनी हरकतों के लिए बरखा और डिंपी से माफी मांगेगी। जिसे सुन डिंपी पाखी को ताना मारेगी। डिंपी के ताने सुन पाखीउससे कहेगी की मैंने तो सॉरी बोलना सीख लिया है, अब आप भी सीख लो क्योंकि जरूरत पड़ सकती है। पाखी के इस व्यवहार से अनुज काफी खुश होगा। पाखी अनुज से कहेगी की मम्मी के अमेरिका जाने से पहले उन्हें फेयरवेल पार्टी दे। इस बात को सुन माया भी तुरंत हां कर देती है।
माया चलेगी चालें
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि पाखी अनुपमा को वीडियो कॉल कर उन्हें फेयरवेल पार्टी में आने के लिए कपाड़िया हाउस बुलाएगी। इसी दौरान अनुपमा और अनुज एक दूसरे को देख मन ही मन बातें करने लगेंगे। अनुपमा घर में वापिस आने के लिए हां कह देती है। वहीं दूसरी तरफ माया कहती है कि वो अनुपमा के जाने से पहले उससे माफी मांग लेगी।
