टीवी मसाला

Anupama 21 June 2023 Episode Spoiler Alert: अनुज के पैरों में गिरकर माफी की भीख मांगेगी माया, शाह हाउस की बर्बादी बनेगी डिंपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 09:03 AM IST

Anupama 21 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा कि अनुपमा की डांट के बाद बरखा डिंपी के कान भरेगी और शाह हाउस में रहने को कहेगी। वहीं दूसरी तरफ माया अनुज के पैरों पर गिर कर माफी मांगेगी। इस खास रिपोर्ट में जानिए आज के एपिसोड के सभी ट्विस्ट और टर्न्स।

Image

Anupama 21 June 2023 Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा कि अनुपमा की डांट के बाद बरखा डिंपी के कान भरेगी और शाह हाउस में रहने को कहेगी। वहीं दूसरी तरफ माया अनुज के पैरों पर गिर कर माफी मांगेगी। इस खास रिपोर्ट में जानिए आज के एपिसोड के सभी ट्विस्ट और टर्न्स।

Anupama 21 June 2023 Episode Spoiler Alert: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा को शाह हाउस वापिस लेकर आती है। इसी के साथ वो डिंपी और सभी घरवालों को तमीज का पाठ पढ़ाती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या बड़ा धमाका होने वाला है।

डिंपी के कान भरेगी बरखा

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की डिंपी बरखा को उसके घर छोड़ने के बारे में मैसेज करती है। इस बात को सुन बरखा डिंपी को शाह हाउस में रहने के लिए बोलती है। इसे देख डिंपी बा से उनके साथ की गई बदतमीजी की माफी भी मांगती है। दूसरे दिन डिंपी और समर पगफेरे के लिए कापड़िया हाउस जा रहे होते है, तभी वहां अनुपमा और दोनों को टिका लगाती है।

अनुज के पैर पड़ेगी माया

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की कपाड़िया हाउस में अनुज माया को समर और डिंपी के पगफेरे की तैयारी करते देखेगा। इसी के साथ अनुज माया को कहता है की वो जा कर आराम करे। माया इस बात को सुन अनुज से अनुपमा के साथ की गई बदसुलूकी के लिए पैरों पर गिर जाती है। अनुज के पैरों में गिर कर माया अनुज से माफी की भीख मांगती है। वहीं दूसरी तरफ तोषु शाह हाउस में अलग घर में रहने की न्यूज देता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article