टीवी मसाला

Anupama 20 January 2023, Full Episode:अनुपमा से छीन जाएगी उसकी बेटी, अंकुश का काला सच जानकर उड़े घरवालों के होश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 20, 2023, 04:05 PM IST

Anupama 20 January 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में जल्द अनुपमा की सौतन माया की एंट्री होने वाली है। माया के आने से अनुज और अनुपमा काफी परेशान है।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 20 January 2023, Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। एपिसोड की शुरुआत में अनुज और अनुपमा सोचते हैं कि बरखा उनके साथ मजाक कर रही हैं। बरखा कहती हैं कि वो मजाक नहीं कर रही हैं। अंकुश का 15 साल बेटा है। बच्चा अपनी मां के साथ रहता है। आज तक उसे बच्चे की मां ने कभी कुछ नहीं मांगा है और अब वो बच्चा अपने पिता के साथ समय बिताना चाहता है। अंकुश कहता है वो इस बात से मना नहीं कर रहा है कि उसका बच्चा और वो अब उसके साथ रहेगा। अंकुश कहता है कि मैंने बरखा को तलाक देने के लिए कहा था, लेकिन वो इस बात के लिए तैयार नहीं थीं। अनुपमा बरखा से पूछती हैं कि सब कुछ जानते हुए आप इतने सालों से चुप क्यों थी। वो कहती हैं कि उसके पास कोई चारा नहीं था। अनुज कहता है इस रिश्ते में रहना कितना मुश्किल होगा।

अनुपमा बरखा से कहती हैं कि उसे इस बारे में अंकुश से बात करनी चाहिए। माया कपाड़िया परिवार में चल रहे ड्रामे को देखती है। लीला काव्या से पूछती हैं कि तुम मोहित को घर लेकर क्यों आया था। वो कहती हैं कि वनराज ने सभी चीजें खराब कर दी थी इसीलिए वो उसे घर पर डिनर के लिए लेकर आई थी।

लीला काव्या से कहती हैं कि वो उसकी हरकतों से पूरी तरह से वाकिफ है। तुमने वनराज के साथ इस तरह से शादी की थी और अब तुम यही चीज मोहित के साथ कर रही हो। लीला को वनराज के आने वाले कल की चिंता होती है। अनुज, अनुपमा और अनु भगवान से प्रार्थना करते हैं। माया इस मोमेंट को कैप्चर करती हैं।

माया अनु के लिए ड्रेस भेजती हैं और उस पर लिखा होता है कि मैं तुमसे मकर संक्रांति पर मिलूंगी। अनुज और अनुपमा फैसला करते हैं कि वो माया से बात करेंगे। इधर पाखी और अधिक अंकुश और बरखा को साथ लाने की कोशिश करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article