टीवी मसाला

Anupama 17th February 2023, Full Episode: माया लाएगी अनुज-अनुपमा के बीच दूरियां, घरवालों ने उड़ाई लीला की धज्जियां

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 17, 2023, 05:07 PM IST

Anupama 17th February 2023, Full Episode: अनुज और अनुपमा को माया करेगी दूर करने की कोशिश। अब उसकी ये नई चाल कितनी कामयाब होगी। इसके लिए हमें अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स का इंतजार करना होगा।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 17th February 2023, Full Episode: टीआरपी की लिस्ट में अनुपमा टॉप पर बना रहता है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत लीला और अनुपमा के साथ होती है। जहां लीला की बात मानकर अनुपमा शाह परिवार में जाने के लिए तैयार हो जाती है। अनुपमा के इस फैसले से अनुज बिल्कुल भी खुश नहीं होता है। वो छोटी अनु से कहती हैं जिस तरह से आप मेरी बेटी हो उसी तरह पारितोष मेरा बेटा है और मैं उसकी देखभाल के लिए कुछ दिन के लिए जा रही हूं। माया अनुपमा की पैकिंग में मदद करती हैं। अनुपमा जाने से पहले अनु और अनुज के लिए स्पेशल नोट लिखती है। लेकिन माया उस नोट को फेक देती है और कहती है कि जब तक तुम वापस आओगी सब बदल चुका होगा।

अनुपमा को शाह परिवार में देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं। बापूजी लीला को खरी- खोटी सुनाते हैं। वो कहते हैं कि तुम अनुपमा को लेकर क्यों आई हो। हम सब मिलकर पारितोष का ख्याल रख लेते। लीला कहती हैं कि इस घर में सबको बस अपनी पड़ी है, सिर्फ अनुपमा ही निस्वार्थी है। इधर किंजल, काव्या भी लीला पर बरस पड़ती हैं। वो कहती हैं कि आज आप अनुपमा को घर लेकर आई है और कल उसे निकाल देगी। हसमुख कहता है कि अनुपमा का अपना परिवार और उसकी अपनी जिम्मेदारियां है।

माया लाएगी अनुपमा और अनुज में दूरियां

अंकुश और बरखा अनुज से कहते हैं कि हर बार शाह परिवार की वजह से तुम दोनों के बीच में दूरियां आ जाती है। हर बार अनुपमा को इमोशनल फुल बनाया जाता है। माया कहती हैं कि मैं अनुज के लिए चाय बनाकर लाती हूं। अनुपमा भी घरवालों को शांत करने के लिए घर में भजन चलाती है और सबके लिए चाय लेकर आती हैं। पाखी को अपनी मां के घर में होने का एहसास हो जाता है। अपकमिंग एपिसोड में अनुपमा शाह परिवार से चल जाएगी और कहती हैं कि मेरी अपने घर की तरफ भी कुछ जिम्मेदारियां है, जिन्हें पूरा करना है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article