टीवी मसाला

Anupama 17 July Spoiler: कपाड़िया हाउस में तांडव करेगी गुरुमां, अनुपमा की बेइज्जती देख खौल उठेगा वनराज-अनुज का खून

Anupama 17 July Spoiler: रूपाली गांगुली स्टार शो अनुपमा की कहानी बेहद दिलचस्प मोड़ पर खड़ी हुई है शो में बेहद इमोशनल ट्रैक चला हुआ है। आज शो में मालती देवी कपाड़िया हाउस जाकर ऐसा कुछ करेगी जिसे देख अनुज और वनराज का खून खौल उठेगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े अनुपमा का आज का स्पॉलर

Image

anupama 17 july spoiler alert

Anupama 17 July Spoiler: स्टार प्लस शो अनुपमा इन दिनों टीआरपी की लिस्ट में छाया हुआ है। शो की कहानी दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रही है। फिलहाल शो में अनुपमा के अमेरिका से वापस आने का ट्रैक चला हुआ है। अनुपमा अमेरिका जाने के लिए प्लेन में तो बैठ जाती है लेकिन बीच रास्ते में ही वापस आ जाती है। अनुपमा को घर में देखकर हर कोई हैरान हो जाता है और उससे अमेरिका न जाने की वजह पूछते हैं। आज शो में मालती देवी कपाड़िया हाउस आएगी और सबके सामने अनुपमा की बेज्जती करेगी। जिसे देख अनुज और वनराज का खून खौल उठेगा। पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े अनुपमा का आज का स्पॉलर

मालती देवी आई कपाड़िया हाउस

रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) स्टार शो अनुपमा में बेहद ही इमोशनल ट्रैक चला हुआ है। अनुपमा अमेरिका नहीं जाती और आधे रास्ते से वापस आ जाती है और घर आकर बिना किसी को कुछ बताए अपने कमरे में चली जाती है। लेकिन आज अनुपमा सबको सच बताने के लिए कमरे से बाहर आती है जैसे ही अनुपमा घरवालों को बात बताने लगती है तभी गुरु मां दरवाजे पर दिखाई देती है। मालती देवी को देख अनुपमा उनके पैरों में गिर जाती है। अनुपमा देखती है कि गुरुमां के पैरों में खून आ रहे हैं। गुरुमां अनुपमा को उठाती है और उसे जोर से थप्पड़ मार देती है। ये सब देख घर वाले चौंक जाते हैं।

अनुज-वनराज का खौल खून

आगे शो में दिखाया जाता है कि मालती देवी अनुपमा को खरी खोटी सुनाने लगती है। वह लगातार अनुपमा को भला-बुरा कहती है। गुरुमां को ऐसा करता देख अनुज कहता है कि बस बहुत हुआ माना आप इसकी गुरु मां हो लेकिन इस तरह मेरी पत्नी को बेइज्जत नहीं कर सकती ये गलत है। वनराज भी अनुज का साथ देते हुए कहता है हां आप गलत कर रही हैं तभी अनुपमा सभी के आगे हाथ जोड़ती है और कहती है कि ये मेरा और गुरु मां के बीच का मामला है आप इसके बीच में मत बोलिए।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article