टीवी मसाला

Anupama 7 Twist: 'डांस रानी' का जीत की तरफ बड़ा कदम, राही के सपनों पर फिर से पानी फेर देगी अनुपमा!!

Anupama Today Episode: अनुपमा शो का आज रात का एपिसोड आपको बेहद पसंद आने वाला है। शो में अनुपमा की डांस टीम को बड़ी जीत मिली है। जिसका जश्न पूरा चॉल मनाएगा। जीत के बाद उसके सामने बड़ी परेशानी खड़ी होने वाली है। आइए बताते हैं आज रात के एपिसोड में क्या होगा।

Image

Pic Source: Instagram Rupali Ganguly

Anupama Today Episode: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा( Anupama) को हाल ही में पूरे 5 साल हो गए हैं। अपनी सिंपल सी स्टोरी लाइन के चलते ये शो लगातार टॉप कर रहा है। अनुपमा, राही, माही और प्रेम जैसे किरदार लोगों के दिलों में बस चुके हैं। शो का लेटेस्ट ट्रैक भी इन दिनों दिलचस्प आ रहा है। बात करें पिछले एपिसोड की तो आपने देखा अनुपमा की डांस टीम स्टेज पर परफ़ॉर्म करती है। जहां पर एक डांसर गिर जाती है, जिसे देखकर लगता है कि अब यह मुकाबले से बाहर हो जाएंगे। लेकिन , आज का एपिसोड बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि अनुपमा की टीम ने पहला राउंड पास कर लिया है। आज के एपिसोड में आपको मुंबई के चॉल में जश्न होता नजर आएगा।

क्वालफाई हुई डांस रानी

शो की शुरुआत मुकाबले से होती है जहां पर जज अनुपमा की टीम को सेलेक्ट कर लेते हैं। जज अनुपमा से कहते हैं कि इस बार तो आपको टीम आगे जा रही है, लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका मुकाबला बड़ी-बड़ी टीम के साथ है और आप इसे हल्के में नहीं ले सकते। अनुपमा हाथ जोड़कर कहती है कि आपने हमें मौका दिया और अब हम कड़ी मेहनत करेंगे। जज की टीम में से एक महिला अनुपमा से कहती है कि आपको गुरु मां ने अपना उत्तराधिकारी बनाया था। तभी अनुपमा को अपना बीता हुआ कल याद आ जाता है और वह चुप हो जाती है।

चॉल में होगा जश्न

डांस रानी की जीत पर हर कोई खुशी से झूमता नजर आएगा। चॉल में सभी जश्न मनाएंगे और टीम के सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत करेंगे। सभी महिलाएं अपनी जीत का श्रेय अनुपमा को देती हैं जिसके बाद हर कोई अनुपमा पर फूलों की बारिश शुरू कर देता है। आगे एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के पास प्रेम का फोन आता है जो अनुपमा से पूछता है कि मुकाबला कैसा रहा। दूसरी तरफ राही भी मुकाबले में पास हो गई है अब उसकी टक्कर अनुपमा की टीम से होगी।

आगे क्या होगा

आगे आने वाले एपिसोड की बात करें तो राही मनोहर के पास डांस सीखने आती है। राही जैसे ही वहाँ से जाती है अनुपमा वहाँ आ जाती है। जल्द ही शो में दोनों का आमना-सामना होगा। जिसे देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article