Anupama 14 January 2023 Full Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। अनुज और अनुपमा अपनी शादी- शुदा जिंदगी में एक- दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत अनुज और अनुपमा की इमोशनल बात- चीत से होगी। अनुज अनुपमा से कहता है कि मुझे बहुत बुरा लगा जब तुम धीरज के सामने रोई। मैं आज के बाद तुमसे कभी नाराज नहीं रहूंगा। अनुपमा कहती हैं मैंने अपने रिश्ते और आप पर ध्यान नहीं दिया। मैं भी आगे से ऐसा नहीं करूंगी। दोनों एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। अनुज अनुपमा से कहता है तुम मेरा दिल हो और अनु मेरी धड़कन है। इधर देविका धीरज को नूड्लस बनाते हुए देख काफी इंप्रेस हो जाती है। धीरज कहता है कि मैं अनुज और अनुपमा को सरप्राइज देना चाहता हूं। देविका धीरज को चिढ़ाते हुए कहती हैं कि कहीं तुम्हें देखकर वो शॉक न हो जाए।
समर को आएगी अनुपमा की याद
समर अपनी मां अनुपमा को याद करता है। वो डिंपल से कहता है कि मां मेरी ताकत है। वो घर में सभी चीजों को अच्छी तरह से संभालती है। वो डिंपल से कहता है कि तुम लीला यानी बा की बातों से परेशान मत होना। डिंपल कहती हैं कि मैं ये सोच रही हूं कि उन्होंने कहा कि तुम मुझे पसंद करते हो। समर कहता है कि तुम्हें इस बारे में कुछ करना चाहिए। डिंपल शर्मा जाती है। वनराज इस बात से परेशान होता है कि पारितोष को कैसे बचाया जा सकता है। वो अपने दोस्त जयेश को फोन कर पैसे की मदद मांगता है। लेकिन जयेश उसकी मदद करने से इनकार कर देता है। वनराज काफी दुख हो जाएगा। इधर काव्या वनराज को लेकर परेशान होती है जिसकी वजह से वो शूट पर ध्यान नहीं दे पाती है। मोहित उसे ध्यान से काम करने के लिए कहता है।
