Anupama Spoiler Alert: राजन शाही के शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। मेकर्स शो की टीआरपी को टॉप पर बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश में लगे हैं। वनराज ल किरदार अदा करने वाले सुधांशु पांडे के जाने के बाद फैंस थोड़े मायूस हैं। ऐसे में शो में रोमांच पैदा करने के लिए मेकर्स पुराने किरदारों की वापसी कराने में लगे हैं। वर्तमान ट्रैक की बात करें तो एक तरफ अनुज दुबारा से अपनी कंपनी में वापसी लौट रहा है। वहीं डॉली अपनी बेटी मीनू और सागर के प्यार के बीच खड़ी है। आइए अब 12 सितंबर के एपिसोड पर एक नजर डालते हैं।
अनुपमा के 12 सितंबर के एपिसोड में देखा जाएगा अनुज, अनुपमा (Anupama) को बताएगा जी वह कंपनी वापसी लौट रहा है। वह अब अपने काम पर ध्यान देना चाहता है। यह सुन अनुपमा भी खुश हो जाती है और बोलती है कि बहुत समय हो गया कंपनी गए। आपको अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए और काम पर ध्यान देना चाहिए। इसके बाद अनुज अपनी कंपनी जाता है लेकिन वहाँ का हाल देख उसके होश उड़ जाते हैं और तभी वो फैसला करता है कि उसे अंकुश और बरखा से जवाब चाहिए। दूसरी तरफ मीनू और सागर को डॉली एक साथ पकड़ लेती है और फिर सागर को जमकर खरी-खोटी सुनाती है। तभी वहाँ अनुपमा भी आ जाती है और वह डॉली को अपना मुंह बंद करने बोलती है लेकिन डॉली उसको भी नहीं छोड़ती है।
अब अनुपमा के आगामी एपिसोड में दिखाया जाएगा की अनुज को मजा चखाने के लिए अंकुश की शो में वापसी होगी। अंकुश की शो में वापसी के साथ ही नया हंगामा देखने को मिलेगा। अनुज की सारी प्रॉपर्टी अंकुश-बरखा अपने नाम कर लेंगे ये जान अनुपमा के होश उड़ जाएंगे और एक बार फिर वह उन दोनों को उनकी औकाद दिखाएगी।
