टीवी मसाला

Anupama 3 January 2023 Full Episode: शाह परिवार पर फूटा अनुज का गुस्सा, क्या टूट जाएगी अनुपमा की शादी?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 3, 2023, 03:03 PM IST

Anupama 3 January 2023 Full written Episode: अनुपमा में धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। शो में पिछले कुछ दिनों से अनुपमा और अनुज के बीच में तकरार दिखाई दे रही हैं। अनुज शाह परिवार की दखलअंदाजी से काफी परेशान है। वो चाहता है कि अनुपमा सब कुछ छोड़कर छोटी अनु पर ध्यान दें।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama 3 January 2023 written Full Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के शो अनुपमा (Anupama) में इन दिनों फैमिला ड्रामा चल रहा है। एक तरफ जहां अनुज शाह परिवार की दखल-अंदाजी से काफी परेशान है तो दूसरी तरफ अनुपमा अपनी शादी शुदा जिंदगी को बैलेंस नहीं कर पा परही है। आज के एपिसोड में बापूजी सबको बिना बताए कही चले जाएगे, इस बात के लिए शाह परिवार अनुज को जिम्मेदार ठहराएगा। अनुज कहता है कि मुझे नहीं पता बापूजी कहां गए हैं और वो मेरी वजह से नहीं गए है। अनुपमा अनुजा को साथ देते हुए कहती हैं। वो कहती हैं कि अनुज ने निस्वार्थ भाव से हमेशा इस घर का भला ही किया है। हालांकि वनराज और लीला इस बात के लिए अनुपमा को दोषी मानते हैं।

अनुज अनुपमा की बेइज्जती नहीं देख सकता है। वो शाह परिवार के सभी सदस्यों से कहता है कि आपको हर चीज के लिए अनुपमा के पास क्यों आना पड़ता है। मुझे क्यों नहीं बताया?

अनुज ने शाह परिवार को किया घर से बाहर

वनराज किंजल से भी पूछता है कि तुम किससे पूछकर मुंबई गई थी। हालांकि काव्या इन सभी बातों के बीच अनुपमा का साथ देती है और कहती हैं कि हर बात के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। अनुज को एहसास होता है कि ये सब अब बहुत ज्यादा हो रहा है। उसने हर कदम पर अनुपमा और उसके घरवालों का साथ दिया और उन्हें अपना परिवार समझा। लेकिन उसे उन सबसे वैसा प्यार नहीं मिला।

ये अनुपमा के लिए भी सही नहीं है। उसे अपने घरवालों के सामने अपने लिए खड़ा होना ही होगा। अपकमिंग एपिसोड में अनुज अपना आपा खो देगा और गुस्से में शाह परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर जाने के लिए कहता है। अनुज का गुस्सा देखकर अनुपमा भी शॉक हो जाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article