Anup Jalota Advice to Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुआ हैं। बाबा सिद्दकी को मौत के घाट उतारने के बाद लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना सलमान खान हैं। कई समय से सलमान को लॉरेंस ने जान से मारने कि धमकी दी है, ऐसे में एक्टर कि सिक्युरिटी डबल कर दी है। इस हाई प्रोफाइल केस के बीच बिग बॉस सीजन 12 और सिंगर अनूप जलोटा ने सलमान को हिदायत दी है। गायक ने एक्टर को लॉरेंस से माफी मांगने की राय दी है ताकि वह सुरक्षित जीवन जी सके। टाइम्स नाउ नवभारत कि इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला।
अनूप जलोटा (Anup Jalota) कि मेरी सलमान से एक छोटी सी गुजारिश है की वह मंदिर जाएं और अपनी सुरक्षा और अपने परिवार और करीबी दोस्तों की सुरक्षा के लिए माफी मांगें। मुझे यकीन है की लॉरेंस एक्टर की माफी स्वीकार करेंगे। सलमान खान (Salman Khan) को जाना चाहिए और फिर सुरक्षित जीवन जीना चाहिए और मामले को उलझाने का समय नहीं है। चाहे उसने हत्या की हो या नहीं, सलमान को माफी मांगनी चाहिए। झगड़े में फंसने से किसी को कुछ नहीं मिलेगा। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि यह इस बात पर विचार करने का समय नहीं है कि किसने हत्या की और किसने नहीं। अब, ध्यान इस विवाद को सुलझाने पर होना चाहिए।"
लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के कारण सलमान खान ने कई फिल्मों की शूटिंग डेट आगे बढ़ा दी है। साथ ही बिग बॉस 18 के सेट पर वीकेंड का वार में सेट पर 60 से ज्यादा सलमान के लिए बॉडी गार्ड खदे थे। कुछ समय पहले एक शख्स ने सलमान को लॉरेंस से माफी मांगने और 5 करोड़ कि फिरौती कि डिमांड कि।
