टीवी मसाला

दिल टूटे आशिक बने Ankita - Vicky , 'ला पीला दे शराब' के पोस्टर में दिखा मियां-बीवी का अलग अंदाज

Ankita-Vicky New Song : वहीं एक बार फिर विक्की-अंकिता छाने वाले हैं। इस बार उनका अंदाज कुछ अलग है क्योंकि वह किसी शो में नहीं आ रहे बल्कि लेकर आ रहा है नया गाना। कपल के इस गाने का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

Image

Ankita-Vicky New Song Laa pila de sharab

Ankita-Vicky New Song : बिग बॉस 17 से निकलने के बाद टीवी के पसंदीदा कपल अंकिता लोखण्डे( Ankita Lokhande) और विक्की जैन( Vicky Jain) चर्चा में बने रहते हैं। होली पार्टी हो या कोई भी त्योहार कपल ग्रांड पार्टी के साथ जश्न मनाते हैं। वहीं एक बार फिर विक्की-अंकिता छाने वाले हैं। इस बार उनका अंदाज कुछ अलग है क्योंकि वह किसी शो में नहीं आ रहे बल्कि लेकर आ रहा है नया गाना। कपल के इस गाने का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

अंकिता लोखंडे और विक्की कौशल के गाने का पोस्टर आउट हो गया है। पोस्टर में, अंकिता ने भारी कढ़ाई वाली पारंपरिक पोशाक पहनी हुई है और उसने अपना सिर नीचे रखा हुआ था और उसके चेहरे पर एक उदासी छाई हुई है। दूसरी ओर, विक्की काली पैंट के साथ नीली शर्ट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं । उनके हाथ में एक गिलास है और वह गुस्से में दिख रहे थे। पोस्टर आपको निश्चित रूप से दिलीप कुमार की 1960 की फिल्म मुगल-ए-आजम की याद दिलाएगा। गाने का नाम है 'ला पीला दे शराब' इसे विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। इसका म्यूजिक मनन भारद्वाज ने दिया है। पोस्टर देखने में काफी प्यारा लग रहा है। जिसे देखने के बाद फैंस गाने की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

फैंस कपल को सोशल मीडिया पर खूब बधाई दे रहे हैं और उनके प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं भरे कमेन्ट कर रहे हैं। बताते चले कि हाल ही में अंकिता लोखण्डे रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'वीर सावरकर' में नजर आई थी। उनकी भूमिका को फैंस ने खूब पसंद किया था, खबरें थी कि इस फिल्म के लिए अंकिता ने एक भी पैसा नहीं लिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article