Ankita Lokhande gets emotional on Sushant Singh Rajput death anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस के दिल में वो आज भी जिंदा है। सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर तमाम लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धाजंलि दीं। इस मौके पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी अदाकारा ने भी उनको याद किया। सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर अंकिता लोखंडे ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस का कलेजा फट गया है।
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इसमें सुशांत और अंकिता साथ नजर आ रहे है। फोटो में सुशांत और अंकिता...मानव और अर्चना के लुक में दिखाई दे रहे है। बता दें कि सुशांत-अंकिता ने टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस शो के सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। मालूम हो कि अंकिता लोखंडे की इंस्टा स्टोरी को देख लोग भावुक हो गए है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट करते हुए सुशांत को याद कर रहे है।

sushant ankita pics
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की लव स्टोरी
बताते चलें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की नजदीकियां 2009 में आए टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के दौरान बढ़ी थीं। करीब 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। सुशांत और अंकिता का रिश्ता काफी आगे तक बढ़ गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि फिर सुशांत-अंकिता के रिश्ते को नजर लग गई और दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए है। हालांकि फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लगती थी।
